Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » नीतीश कुमार से क्यों पंगा लेने के मूड में चिराग पासवान? NDA में रहकर अलग राह बनाने की पॉलिटिक्स तो समझिए
Hindi News

नीतीश कुमार से क्यों पंगा लेने के मूड में चिराग पासवान? NDA में रहकर अलग राह बनाने की पॉलिटिक्स तो समझिए

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 19, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:January 19, 2025, 05:35 IST

Chirag Pawan Vs Nitish Kumar: लोकसभा में 16 सांसदों वाले TDP नेता चंद्रबाबू नायडू और 12 सांसदों वाले JDU नेता नीतीश कुमार उतने नखरे नहीं दिखा पाए, जितना 5 सांसदों वाली पार्टी LJPR के नेता चिराग पासवान दिखाते रहे हैं. PM नरेंद्र मोदी के फैसलों…और पढ़ें

नीतीश से क्यों पंगा ले रहे चिराग? जानिए पानी में रह कर मगर से बैर की पॉलिटिक्स

चिराग पासवान ने पहले PM मोदी को बिदकाया, अब नीतीश कुमार से पंगा लेने के मूड में!

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के पैंतरे इस बार लोकसभा चुनाव के बाद से कुछ अधिक ही दिखने लगे हैं. पहले नरेंद्र मोदी से टकराने की उन्होंने कोशिश की, अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार से टकराव के मूड में दिखते हैं. ऐसा करते समय भूल जाते हैं कि वे उस एनडीए का ही हिस्सा हैं, जिसकी सरकारें केंद्र और बिहार में हैं. आश्चर्य यह कि वे अपने को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते रहे हैं तो संसदीय चुनाव से वे नीतीश कुमार के भी बेहद करीब दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ते. केंद्र सरकार की नौकरियों में चिराग ने लैटरल एंट्री का मुखर विरोध किया था. अब वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के मुद्दे पर नीतीश कुमार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं.

केंद्र के खिलाफ मुखर हुए थे चिराग
कुछ ही महीने पहले की बात है, जब चिराग का तल्ख तेवर केंद्र की एनडीए सरकार ने महसूस किए. नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के 100 दिनों के भीतर ही चिराग ने केंद्र के लैटरल एंट्री के फैसले का विरोध शुरू कर दिया था. इसे चिराग का दबाव कहें या विपक्ष का विरोध कि मोदी सरकार ने उस फैसले को वापस ले लिया. इसी तरह सुप्रीम कोर्ट ने SC आरक्षण पर जब क्रीमी लेयर तय करने का फैसला दिया तो चिराग ने विपक्षी दलों की तरह केंद्र सरकार पर इसे लागू न करने का दबाव बनाया. मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने से मना भी करना पड़ा.

अब PK के साथ खड़े हो गए चिराग
चिराग पासवान ने अब नीतीश सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर 3.50 लाख से अधिक अभियर्थी आंदोलित हैं. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर उनके साथ आ गए हैं. प्रशांत ने इसके लिए गांधी मैदान में अनशन शुरू किया, जो 14वें दिन खत्म हुआ. प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प दोहरा रहे हैं. वे कह रहे कि हाईकोर्ट से अनुकूल फैसला नहीं आया तो वे सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को ले जाएंगे. इस मामले में नीतीश सरकार ने चुप्पी साध ली है तो पब्लिक सर्विस कमीशन सभी अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा लेने से मना कर चुका है. इस मामले में अब चिराग पासवान ने भी रुचि लेनी शुरू कर दी है. उन्होंने PK की तरह अभ्यर्थियों का साथ देने की घोषणा की है.

नीतीश सरकार पर प्रेशर की कोशिश
चिराग पासवान के इस कदम को नीतीश सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. जानकारों का कहना है कि चिराग पासवान की पार्टी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की दावेदारी पेश की है. चिराग भी जानते हैं कि पांच दलों के गठबंधन में उन्हें इतनी सीटें मिलनी मुश्किल हैं. ऐसे में दबाव का रास्ता अख्तियार कर वे अधिकाधिक सीटें हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए पहले तो उन्होंने नीतीश कुमार से नजदीकी बढ़ाई और अब दबाव के रास्ते पर चल पड़े हैं. बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते समय चिराग भूल जाते हैं कि एनडीए के किसी भी दल ने इस मुद्दे पर अपनी जुबान नहीं खोली है. नीतीश सरकार ने इस मामले पर ध्यान देना भी उचित नहीं समझा. ऐसे में चिराग का अलग तेवर अपनाना दबाव की रणनीति ही हो सकती है.

नीतीश से पहले भी हुआ है टकराव
अभ्यर्थियों के समर्थन में चिराग का आना सीधे-सीधे नीतीश सरकार से टकराव तो नहीं है, इसलिए कि लोक सेवा आयोग का स्वतंत्र अस्तिव है. उसके कामकाज में राज्य सरकार की कोई दखल नहीं होती. अलबत्ता उसकी गड़बड़ियों पर सरकार जरूर संज्ञान लेती है. पर, जब सरकार खामोश है तो ऐसे में चिराग का मुखर होना उसके खिलाफ ही माना जाएगा. यह नीतीश कुमार से ठीक वैसा ही टकराव है, जैसा 2020 में चिराग ने किया था. चिराग ने तब जेडीयू के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतार दिए थे, जिसकी टीस अब भी नीतीश भूले नहीं हैं. जेडीयू 43 सीटों पर सिमट गया था.

नीतीश कुमार भी सिखा चुके हैं सबक
सबको यह पता है कि नीतीश कुमार ने 2020 का बदला चिराग से कैसे चुकाया. पहले तो राम विलास पासवान की बनाई एलजेपी को दोफाड़ कराया और चिराग को राजनीति के बियावान में भटकने को बाध्य कर दिया. एलजेपी के कुल 6 सांसदों में पांच चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ अलग हो गए थे. पारस को केंद्र में मंत्री का पद भी मिल गया. पांच साल भटकने और नरेंद्र मोदी का हनुमान बने रहने का इस बार उन्हें सुफल मिला कि पारस को छोड़ भाजपा ने उनकी पार्टी को साथ जोड़ा. इतना ही नहीं, चिराग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी दी. पर, चिराग अब फड़फड़ाने लगे हैं.

खान ब्रदर्स को लेकर भी BJP-JDU खफा
चिराग पासवान ने एनडीए की मर्जी के खिलाफ सीवान में आपराधिक चरित्र के दो भाइयों- रईस खान और अयूब को एलजेपी से जोड़ा है. यह अलग बात है कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के परिजनों से दुश्मनी के कारण दोनों भाइयों की ताकत मायने रखती है, लेकिन भाजपा और जेडीयू को उनका एनडीए की किसी पार्टी का हिस्सा बनना पसंद नहीं. हालांकि इसके लिए चिराग के पास यह तर्क हो सकता है कि जब नीतीश कुमार को अनंत सिंह और आनंद सिंह जैसे लोगों से परहेज नहीं तो वे क्यों करें. सच यह है कि चिराग केंद्र में कम महत्व के मिले मंत्री पद से संतुष्ट नहीं हैं. वे कई बार कह चुके हैं कि उनकी इच्छा बिहार की राजनीति करने की है. शायद इसी वजह से वे अपना आजाद अस्तित्व बनाना चाहते हैं.

2020 दोहराने की तैयारी में चिराग!
यह सवाल चिराग पासवान के अंदाज को देखने से उठ रहा है. भाजपा के पीएम के फैसलों पर आपत्ति, सहयोगियों की मर्जी के खिलाफ खान ब्रदर्स को अपनी पार्टी से झोड़ना और अब नीतीश कुमार के खिलाफ बीपीएससी मुद्दे पर चिराग का मुखर होना, ये दर्शाते हैं कि उनके मन में कुछ चल रहा है. चिराग ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा. नीतीश कुमार की तरह चिराग पासवान को समझने में भी अब लोगों के लिए मुश्किल हो रही है.

Location :

Patna,Patna,Bihar

First Published :

January 19, 2025, 05:35 IST

homebihar

नीतीश से क्यों पंगा ले रहे चिराग? जानिए पानी में रह कर मगर से बैर की पॉलिटिक्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSultanpur Dm Kumar Harsh,कौन हैं कुमार हर्ष? सुल्तानपुर का बनाया गया नया डीएम… दरभंगा के युवा इंजीनियर की सफलता करेगी प्रेरित – who is kumar harsh appointed as new dm of sultanpur success of darbhanga young engineer will inspire
Next Article कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में क्रिस मार्टिन ने लिया जसप्रीत बुमराह का नाम, झूम उठा डीवाई पाटिल स्टेडियम
HawkNews
  • Website

Related Posts

किसान करें बैंगन की खेती, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई, खूब होगी कमाई

June 24, 2026

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर बंगाल तक मौसम रहेगा खराब, 19 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा? | Aaj Ka Mausam, 24 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert JK-Delhi-up 19 States hindi

June 24, 2026

लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर में खुली कोचिंग संस्थानों की पोल, एक सील, दूसरे को नोटिस

June 24, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,800)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

किसान करें बैंगन की खेती, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई, खूब होगी कमाई

June 24, 2026

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर बंगाल तक मौसम रहेगा खराब, 19 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा? | Aaj Ka Mausam, 24 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert JK-Delhi-up 19 States hindi

June 24, 2026

लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर में खुली कोचिंग संस्थानों की पोल, एक सील, दूसरे को नोटिस

June 24, 2026

इंग्लैंड और घाना के बीच विश्व कप का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा, हालांकि मैच के अंत में कई मौके मिले थे। | विश्व कप मैच में इंग्लैंड और घाना के बीच 0-0 से ड्रॉ रहा।

June 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

किसान करें बैंगन की खेती, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई, खूब होगी कमाई

June 24, 2026

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर बंगाल तक मौसम रहेगा खराब, 19 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा? | Aaj Ka Mausam, 24 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert JK-Delhi-up 19 States hindi

June 24, 2026

लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर में खुली कोचिंग संस्थानों की पोल, एक सील, दूसरे को नोटिस

June 24, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.