MCD ने विंटर ऐक्शन प्लान किया शुरू
एमसीडी द्वारा अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक विंटर ऐक्शन प्लान के तहत पल्यूशन कंट्रोल करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 1300 अधिकारियों की 372 टीमें बनाई गईं थी। 24 घंटे निगरानी रखने के लिए टीमों को तैनात किया था। ओपन बर्निंग कंट्रोल करने के लिए दिन के समय 113 टीमें (करीब 350 अधिकारी) तैनात थीं। तो 113 टीमों (383 अधिकारी) को रात के समय तैनात किया गया था। इसके बाद भी टीमों ने ओपन बर्निंग के मात्र 181 चालान काटे। चालान की टोटल धनराशि 4.38 लाख की थी।
धज्जियां उड़ाकर कंस्ट्रक्शन किया
विंटर ऐक्शन प्लान के दौरान एमसीडी अधिकारियों को जगह जगह निमयों की धज्जियां उड़ाकर कंस्ट्रक्शन जारी मिला। कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन वेस्ट रोकने के लिए एमसीडी ने 300 से ज्यादा अधिकारियेां की 75 टीमें दिन के समय तैनात की, वहीं 261 अधिकारियों की 71 टीमें रात के समय तैनात की। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोग मिले। एमसीडी ने कंस्ट्रक्शन और सीएंडडी वेस्ट के 5.26 करोड़ रुपये के टोटल 2600 से ज्यादा चालान काटे थे, लेकिन वसूली हो पाई मुश्किल से 43 लाख रुपये की। सूत्रों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन और सीएंडडी वेस्ट के चालान काटने की जिम्मेदारी बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई थी। बिल्डिंग विभाग के अधिकारी यदि चाहते तो अच्छे खासे अमाउंट की रिकवरी हो सकती थी।

