Last Updated:
गणेश चतुर्थी के मौके पर शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के घर पहुंचे. उद्धव के साथ उनकी पत्नी और बेटा आदित्य भी था. यह मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में उद्धव का नाम आने के बाद हुई. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी तमाम चर्चाएं चल रही हैं.
दिशा सालियान केस में एफआईआर में नाम आने के बाद भाई राज ठाकरे से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे.
गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के दादर इलाके में ठाकरे भाइयों का मिलने देखने को मिला. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के घर पहुंचे. उद्धव राज के ‘शिवतीर्थ’ घर पर गणेशोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां दोनों परिवारों ने मिलकर भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.
उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे के साथ शिवतीर्थ पहुंचे. वहां राज ठाकरे और उनके परिवार ने उनका स्वागत किया. दोनों परिवारों ने साथ में गणपति की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान माहौल काफी गर्मजोशी भरा रहा और दोनों ही लोग पूरे परिवार और रिश्तेदारों से मिलते नजर आए.
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray arrived at his cousin and MNS chief Raj Thackeray’s residence ‘Shivtirth’ in Dadar with his family to seek the blessings of Lord Ganesha, as part of Ganeshotsav celebrations.

