दशकों पुरानी पेपर लीक की बीमारी का अब होगा पक्का इलाज, PM मोदी बोले- ‘नए कानून से माफियाओं में खौफ’

नई दिल्ली: देश के युवाओं और Gen-Z के सपनों को सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. संसद के दोनों सदनों में एंटी-पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक बेहद स्पष्ट और भरोसेमंद संदेश दिया. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि पेपर लीक करने वाली गैंग और देश के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी पेपर माफिया को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से देश का हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे होनहार छात्रों का भविष्य संकट में पड़ रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में शिक्षा और परीक्षा पद्धति में व्यापक सुधार अनिवार्य हो गया था. पीएम मोदी ने विश्वास दिलाया कि सरकार अब टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग, टास्क फोर्स के गठन और फास्ट ट्रैक व्यवस्था के जरिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और विश्वस्त बना रही है.
संसद से कड़े प्रावधानों वाले बिल के पारित होने पर पीएम ने कहा कि जैसा युवाओं से वादा किया गया था, सरकार वैसा ही ऐतिहासिक कानून लेकर आई है. अब कठोर कानूनों के जरिए अपराधियों में खौफ पैदा किया जाएगा. उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम ऐसी धांधली को लंबे समय तक सहन नहीं करेंगे. विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार देश के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.
<br>नई दिल्ली: देश के युवाओं और Gen-Z के सपनों को सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. संसद के दोनों सदनों में एंटी-पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक बेहद स्पष्ट और भरोसेमंद संदेश दिया. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि पेपर लीक करने वाली गैंग और देश के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी पेपर माफिया को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.