Last Updated:
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मदुरै के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. SPCSS ने उनकी निंदा करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग क…और पढ़ें
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि. (फाइल फोटो PTI)
हाइलाइट्स
- राज्यपाल रवि ने छात्रों से ‘जय श्री राम’ बुलवाया.
- DMK और SPCSS ने रवि की निंदा की.
- SPCSS ने राज्यपाल को पद से हटाने की मांग की.
चेन्नई: अपनी विवादास्पद टिप्पणियों और कार्यों के लिए जाने जाने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला धार्मिक नारे से जुड़ा है. राज्यपाल महोदय अब छात्रों को भी ‘जय श्री राम’ का पाठ पढ़ाने लगे हैं? मदुरै के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को खुलेआम यह नारा लगाने के लिए कहकर उन्होंने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है.
दरअसल मदुरै के त्यागराज इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए राज्यपाल ने कथित तौर पर छात्रों से ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने का आग्रह किया. इसके बाद DMK ने उनपर सवालों की बौछार कर दिया है. वहीं शिक्षाविदों के संगठन स्टेट प्लेटफॉर्म फॉर कॉमन स्कूल सिस्टम – तमिलनाडु (SPCSS) ने राज्यपाल आरएन रवि को पद से हटाने की मांग की है.
SPCSS ने तमिलनाडु राज्यपाल पर उठाए सवाल
SPCSS ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल को 12 अप्रैल को एक सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज द्वारा साहित्यिक प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. हालांकि अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों से एक विशेष धर्म के भगवान का नाम तीन बार जपने को कहा.
After being slammed by the Supreme Court and blocked by the State Government, he’s now resorting to stunts like making students chant ‘Jai Shri Ram’ just to irritate the system. Clearly frustrated, he’s sending a message that “Even if the courts rule against me, I will find other… pic.twitter.com/qSxIL1NQje
— Sasikanth Senthil (@s_kanth) April 13, 2025

