International
oi-Pallavi Kumari
US airstrikes Yemen: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोही को चेतावनी दी है। अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य हमला शुरू करते हुए एयर स्ट्राइक किए हैं। इसमें यमन के 24 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। हूती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को यमन की राजधानी सना पर अमेरिकी हमलों में कम से कम 24 नागरिक मारे गए और कई घायल हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हवाई हमले करने का आदेश दिया है, और जब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोही एक प्रमुख समुद्री गलियारे में शिपिंग पर अपने हमले बंद नहीं कर देते, तब तक वे जबरदस्त घातक बल का उपयोग करेंगे।

हूती के राजनीतिक ब्यूरो ने हमलों को “युद्ध अपराध” बताया। अधिकारी बयान में कहा गया, “हमारे यमनी सशस्त्र बल बढ़ते तनाव का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
CENTCOM Forces Launch Large Scale Operation Against Iran-Backed Houthis in Yemen
On March 15, U.S. Central Command initiated a series of operations consisting of precision strikes against Iran-backed Houthi targets across Yemen to defend American interests, deter enemies, and… pic.twitter.com/u5yx8WneoG
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 15, 2025 “>
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को भी दी चेतावनी
असल में हूती विद्रोही के समूह ने लाल सागर के शिपिंग के खिलाफ हमले किए थे। अब अमेरिका ने एयर स्ट्राइक कर चेतावनी दी है कि अगर हूतियों ने अपना ये अभियान जल्द खत्म नहीं किया तो ये हमले जारी रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों के मुख्य समर्थक ईरान को भी चेताया है। उन्होंने कहा है कि ईरान को हूती का समर्थन तुरंत बंद कर देना चाहिए।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ”अगर ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकी दी, तो “अमेरिका आपको पूरी तरह से जवाबदेह ठहराएगा और हम इसके बारे में अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे!”
‘ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ये सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अभियान है’
इस हमले को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि यह कई दिनों और शायद हफ्तों तक चलेगा, जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मध्य पूर्व में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अभियान है। यह तब हुआ जब अमेरिका तेहरान पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ा रहा है और साथ ही उसे उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है।
सना के निवासियों ने बताया हमले का आंखों देखा हाल?
हूती ने रविवार तड़के होदेदा, बायदा और मारिब प्रांतों पर हवाई हमले करने की भी सूचना दी। हूती मीडिया कार्यालय के उप प्रमुख नसरुद्दीन आमेर ने कहा कि हवाई हमले उन्हें रोक नहीं पाएंगे और वे अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “सना गाजा की ढाल और सहारा बनी रहेगी और चुनौतियों के बावजूद इसे नहीं छोड़ेगी।”
एक्स पर एक अन्य प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने ट्रंप के इस दावे को “झूठा और भ्रामक” बताया कि हूती अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों को खतरा पहुंचाते हैं।
सना के निवासियों ने बताया कि हमलों में हूती के गढ़ में एक इमारत को निशाना बनाया गया। रॉयटर्स के मुताबिक निवासी अब्दुल्ला याहिया ने कहा, “विस्फोट हिंसक थे और भूकंप की तरह पड़ोस को हिलाकर रख दिया। उन्होंने हमारी महिलाओं और बच्चों को भयभीत कर दिया है।”
हूती ने नवंबर 2023 से शिपिंग को निशाना बनाकर 100 से अधिक हमले किए हैं, जिससे वैश्विक वाणिज्य बाधित हुआ है और अमेरिकी सेना को मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के लिए अभियान पर जाना पड़ा है। हूती का कहना है कि ये हमले गाजा में हमास के साथ इजराइल के युद्ध को लेकर फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में हैं।
-

World News: फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, छात्र निष्कासित, डिग्रियां रद्द, किस यूनिवर्सिटी का है मामला?
-

Donald Trump News: पाकिस्तान समेत इन 41 देशों के उड़ जाएंगे होश, अमेरिका सरकार लगा देगी प्रतिबंध?
-

Trump Tariff War: अब इस देश पर टैरिफ लगाने की ट्रंप ने दी धमकी, कहा- शराब और शैम्पेन पर 200% टैरिफ लगाएंगे
-

होली के दिन क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार खिलाड़ी की बेटी का हुआ निधन, कम उम्र में कैसे हुई मृत्यु
-

प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
-

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए पश्चिम और सेंट्रल रेलवे ने की ये घोषणा, जानें अपडेट
-

MUM vs DEL: WPL 2025 के फाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

Holi 2025: सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली, लोगों ने मुस्लिम घर की बहू बनने पर किया ट्रोल, फिर मिला ये जवाब
-

Bihar Holi Dance video: बिहार के सरकारी ऑफिस में अश्लीलता की सारी हदें, डांसर के साथ अफसरों का वीडियो वायरल
-

Bihar News:चाचा के साथ Video Viral होने के बाद भतीजी की मौत, पुलिस ने डेढ़ महीने बाद किया हैरतअंगेज़ खुलासा
-

‘सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि…’, माता-पिता के तलाक के बीच राजा भैया की बेटी ने कह डाली बड़ी बात
-

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
-

‘धमकी भरे कॉल आए, बाइक से किया पीछा,’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हीरो ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Hina Khan Video: कैंसर से जूझ रही हिना खान को किसने मारा चांटा? वीडियो में देखा ये सब, जानें क्या है मामला
-

MUM vs DEL Dream11: WPL 2025 के फाइनल मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

