Last Updated:
Arijit Singh Net Worth : बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने करियर को अलविदा बोल दिया है. उन्होंने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अब वह बॉलीवुड में गाना नहीं गाएंगे. अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी कर ली है. आखिर अरिजीत सिंह के पास कितना पैसा है, जो वह अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है.

सबसे पहले बात करते हैं कि अरिजीत सिंह के पास कितनी संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास वित्तवर्ष 2025-26 तक करीब 414 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है. उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को ऐसे समय में अलविदा कहा है, जब वह बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में से एक हैं और उन्हें हर गाने के लिए मोटी फीस दी जाती है. जाहिर है कि उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया भी यही माना जाता है, लेकिन अब उन्होंने इस पेशेवर गाने को अलविदा कह दिया है.

अरिजीत सिंह की कमाई की बात करें तो वह सालाना करीब 70 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ गाने के लिए मिली फीस ही नहीं है, बल्कि लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिये भी वह मोटी रकम कमाते हैं. एक लाइव शो या परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. कुछ रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया जा रहा कि 2 घंटे के शो के लिए वह 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं, लेकिन औसतन उनकी फीस 2 करोड़ रुपये होती है.

अरिजीत ने अपने सोल्ड आउट ग्लोबल टूर से भी करोड़ों रुपये की कमाई की है. इस ग्लोबल टूर के तहत वह भारत सहित दुनियाभर के तमाम देशों में अपना लाइव शो करते हैं. जाहिर है कि उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया लाइव शो ही है. ऐसे लाइव शो से अरिजीत मोटी रकम कमाते हैं. यही वजह है कि उनकी नेट वर्थ आज किसी बड़े फिल्मी स्टार को भी टक्कर देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अरिजीत के गाने की फीस की बात करें तो एक गाने के लिए वह अमूमन 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, पिछले साल उन्होंने 30 से 40 गाने गाए, जिससे करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई, लेकिन यह उनकी कुल कमाई का छोटा सा हिस्सा है. जानकारों का कहना है कि शायद यही कारण है जो उन्होंने बॉलीवुड में गाना गाने से रिटायरमेंट ले लिया है.

गाना गाने और लाइव शो करने के साथ अरिजीत सिंह की कमाई का मोटा हिस्सा म्यूजिक रॉयल्टी और डिजिटल स्ट्रीमिंग से भी आता है. उनके तमाम गाने Spotify, YouTube, Apple Music जैसे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होते हैं, जिससे उन्हें मोटी रॉयल्टी मिलती है. साल 2025 में अरिजीत सिंह Spotify पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार बने थे, जिससे उनकी कमाई में और इजाफा हुआ.

अरिजीत की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड के साथ पार्टनरशिप और विज्ञापनों से आता है. साथ ही उन्होंने रियल एस्टेट में भी मोटा निवेश किया है. शेयर बाजार सहित अन्य निवेश विकल्पों में लगाए गए पैसों से भी उन्हें मोटा रिटर्न मिल रहा है. अरिजीत चैरिटी के लिए भी लाइव शो करते हैं. उनका एनजीओ ‘लेट देयर बी लाइट’ गरीब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करता है. इसमें अरिजीत हर साल मोटा पैसा दान करते हैं.

अरिजीत के बाद प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों का भी बड़ा काफिला है. उनके पास नवी मुंबई में 8 करोड़ रुपये का लग्जरी बंगला है. साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आलीशान घर भी है. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो Range Rover, Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कारें हैं, जिनकी वैल्यू 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है.

