Last Updated:
Hisar Crime News: हरियाणा के हिसार में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ठगों ने भाजपा नेता को लोकसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर ही ठग लिया. दो ठगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले से जुड़ी अहम जानकारियों का खुलासा किया.
हिसार. हरियाणा के हिसार से बीजेपी नेता से लोकसभा चुनाव की टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. हांसी के SP अमित यशवर्धन ने इस मामले का खुलासा किया है. बीजेपी नेता प्रवीण गोदारा को हिसार लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की डील हुई थी. बीजेपी नेता ने 63 लाख 88 हजार रुपये आरोपियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे.
ठगी करने वालों ने कहा था कि उनकी पार्टी के बड़े नेताओं से संबंध हैं. जब बीजेपी नेता का नाम टिकट की लिस्ट में नहीं आया और पैसे वापिस मांगने पर पैसे नहीं दिए गए, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह डील दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मुलाकात के दौरान हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं.
हिसार के हांसी के न्यू सुभाष नगर निवासी भाजपा नेता से लाखों की ठगी मामले में नया मोड़ आ गया है. भाजपा नेता प्रवीण गोदारा से हिसार लोकसभा सीट की टिकट दिलवाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की डील हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले से जुड़ी अहम जानकारियों का खुलासा किया.
भाजपा मुख्यालय में मुलाकात के दौरान हुई थी डील
पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह डील दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मुलाकात के दौरान हुई थी, जहां आरोपियों ने खुद को शीर्ष स्तर से जुड़ा हुआ बताते हुए गोदारा को लोकसभा टिकट दिलवाने का भरोसा दिलाया. दिल्ली में भाजपा पार्टी के मुख्यालय में प्रवीण गोदारा की कपिल अग्रवाल और हर्ष अग्रवाल से मुलाकात हुई थी. इन लोगों ने प्रवीण को आश्वासन दिया कि उन्हें हिसार लोकसभा का टिकट दिलवा देंगे. नॉर्थ एवेन्यू में हरपाल सिंह और आशीष पाठक से मुलाकात हुई थी. यह डील 100 करोड़ में हुई थी, जिसमें 30 करोड़ एडवांस और 70 करोड़ टिकट मिलने के बाद देने फाइनल हुए.
आरोपियों को खातों में पैसे भेज दिए थे
एसपी अमित यशवर्धन ने कहा कि आगे हुई मुलाकातों में प्रवीण गोदारा ने 63 लाख 88 हजार रुपये आरोपियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. यह खाते कपिल अग्रवाल के नाम पर थे और कपिल अग्रवाल ने यह पैसे आशीष पाठक को ट्रांसफर कर दिए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक की पहचान दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी कपिल और गुरुग्राम की दयाल मार्केट निवासी आशीष के रूप में हुई थी. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है. पुलिस इन्हें जांच के लिए दिल्ली लेकर गई हुई है. प्रवीण गोदारा ने इसकी शिकायत 22 अप्रैल 2025 को पुलिस को दी थी.
गिरोहा का हिस्सा हैं आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं, जो राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाले नेताओं को निशाना बनाकर इसी तरह की ठगी करते हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और शेष दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. इनमें से एक आरोपी हरपाल ने आगामी बेल के लिए अर्जी डाली थी जो खारिज हो गई है. एसपी ने यह भी कहा कि मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस आरोपी आशीष पाठक से पैसा कपिल अग्रवाल के अकाउंट के माध्यम से आया था, उसकी ब्लू पैक नाम से आईटी कंपनी है. जिसमें करंट अकाउंट चलता है और वह आशीष पाठक के नाम पर रजिस्टर्ड है.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

