Last Updated:
MEA Fact Check: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक दावों का जवाब विदेश मंत्रालय ने इस बार अनोखे अंदाज में दिया. MEA ने अपने नए फैक्ट चेक इंस्टाग्राम पेज पर एक वायरल मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिर तुम्हें कितनी बार समझाना पड़ेगा?’ मंत्रालय ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके भी शामिल हैं, भारत का अभिन्न हिस्सा हैं.
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती फेक न्यूज के बीच केंद्र सरकार ने हाल के महीनों में अपने Fact Check तंत्र को और सक्रिय किया है.
सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज और प्रोपेगेंडा का जवाब अब सिर्फ सरकारी बयान से ही नहीं, बल्कि मीम के जरिए भी दिया जा रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को कुछ ऐसा ही किया, जब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक दावों का जवाब देने के लिए उसने लोकप्रिय अमेरिकी एनिमेटेड शो साउथ पार्क (South Park) का एक वायरल मीम शेयर कर दिया. मंत्रालय का यह अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नए फैक्ट चेक इंस्टाग्राम पेज (MEA Fact Check) पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें लिखा था… ‘How many times do I have to explain this to you?’ यानी ‘आखिर तुम्हें कितनी बार समझाना पड़ेगा?’
View this post on Instagram

