Last Updated:
GST Effect on Electronics : जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में भी जमकर उछाल दिखा. डीलरों का कहना है कि त्योहारी सीजन में दोगुनी बिक्री का अनुमान है.
जीएसटी घटने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बिक्री में उछाल देखा गया. इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के डीलरों ने कहा कि रूम-एयर कंडीशनिंग (आरएसी) पर पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो अब 18 प्रतिशत हो गया है. इस कटौती से भारी बचत देखते हुए पहले दिन ही बिक्री लगभग दोगुनी हो गई. हायर इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने बताया कि शुरुआती रुझान काफी उत्साहजनक हैं. शाम 5 बजे तक हमारे डीलरों ने किसी भी अन्य सोमवार की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री करने की सूचना दी है.
ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी थियागराजन ने कहा कि ग्राहकों के पूछताछ को देखते हुए मुझे लगता है कि वे काफी उत्साहित दिख रहे हैं. मोटे तौर पर अनुमान है कि पिछले साल सितंबर की तुलना में यह वृद्धि लगभग 20 प्रतिशत हो सकती है. ई-कॉमर्स खिलाड़ियों की बड़ी बिक्री आज से शुरू होती है और कई उपभोक्ता खरीदने का निर्णय लेने से पहले कीमतों को देखेंगे. हमारे कई डीलरों ने नवरात्र के पहले दिन ही बिक्री बढ़ने की खबर दी है.
टीवी की बिक्री में 35 फीसदी उछाल
सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि उनके थॉमसन, कोडक, ब्लाउपंक्ट सहित कई ग्लोबल ब्रांडों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले दिन बिक्री में 30 से 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह कंपनी फ्लिपकार्ट के माध्यम से टीवी बेचती है. 43 इंच स्क्रीन साइज और 55 इंच के टीवी सेट की बिक्री में भी 35 फीसदी तक उछाल देखा गया है.
दिवाली तक दोगुनी बिक्री का अनुमान
घरेलू उपकरणों की बिक्री करने वाले ज्यादातर डीलरों का दावा है कि दिवाली तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री पिछले साल से दोगुनी होने का अनुमान है. डीलरों का कहना है कि सोमवार से पहले तक बिक्री लगभग ठप पड़ गई थी, क्योंकि लोगों को जीएसटी की नई दरें लगने से सामान सस्ता होने की उम्मीद थी. वैसे भी पूरे साल की बिक्री का करीब 35 फीसदी इसी त्योहारी सीजन में होती है, ऊपर से जीएसटी घटने से अनुमान है कि इस बार यह बिक्री 60 से 70 फीसदी तक जा सकती है.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

