Last Updated:
India Pakistan News: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने पीएम मोदी से बात कर पहलगाम हमले की निंदा की और भारत की कार्रवाई का समर्थन किया. कतर का भारत के साथ मजबूत रिश्ता पाकिस्तान के लिए झटका है.
कतर के अमीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की.
हाइलाइट्स
- कतर के अमीर ने पीएम मोदी से पहलगाम हमले पर बात की.
- कतर ने भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन किया.
- कतर का भारत के साथ मजबूत रिश्ता पाकिस्तान के लिए झटका.
मुस्लिम देश कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. उन्होंने पहलगाम नरसंहार में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए भारत की हर कार्रवाई का समर्थन किया. कतर के अमीर से यह बातचीत भारत के लिए जितनी अहम है, उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को परेशान करने वाली है. क्योंकि कतर पाकिस्तान का भरोसेमंद दोस्त रहा है. मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) में कतर की हैसियत काफी ज्यादा है. इसलिए अगर वह कश्मीर को भारत का हिस्सा मानकर पीएम मोदी से बात करता है तो यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बातचीत की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की. उन्होंने पहलगाम में सीमा पार से हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत की सभी कार्रवाइयों में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने एकजुटता और समर्थन के स्पष्ट संदेश के लिए शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को धन्यवाद दिया. दोनों नेताओं ने इंडिया-कतर स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने और पहले के फैसलों को लागू करने की प्रतिबद्धता जताई.’
In a telephonic conversation with PM @narendramodi today, the Amir of the State of Qatar, HH Sheikh Tamim Bin Hamad Al-Thani @TamimBinHamad conveyed condolences and solidarity with the people of India at the loss of lives in the cross border terror attack in Pahalgam, India. He…
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 6, 2025

