Last Updated:
ट्रेन में दो यात्री एक ही बाथरूम में चले गए. लोगों ने झट से इसकी सूचना टीटीई को दी. उसने गेट को खटखटाया. थोड़ी देर बाद गेट खुला. दोनों जब टायलेट से बाहर निकले तो आंखें शर्म से झुकी थीं. उन पर पेनाल्टी लगाई गयी. भारतीय रेलवे लगतार ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है. इसका असर भी देखने को मिल रहा है.
ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई के लिए रेलवे चला रहा है अभियान.प्रयागराज. ट्रेन के एसी कोच में दो यात्री एक साथ सीट से उठे. दोनों एक ही बाथरूम में चले गए. थोड़ी देर तक वे टायलेट से नहीं निकले और अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया. लोगों ने झट से इसकी सूचना टीटीई को दी. उसने गेट को खटखटाया. थोड़ी देर बाद गेट खुला. दोनों जब टायलेट से बाहर निकले तो आंखें शर्म से झुकी थीं. टीटीई ने उन कार्रवाई की.
प्रयागराज मण्डल द्वारा अपने सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, यात्रियों को अच्छी क्वालिटी का भोजन, शुद्ध पेयजल की सुविधा देने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान में 12 गाड़ियों को चेक किया गया. इस टिकट चेकिंग अभियान में मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षक, दिवाकर शुक्ल, मुख्य टिकट निरीक्षक रेड, संतोष कुमार के साथ 9 टिकट चेकिंग कर्मचारी और 10 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी शामिल थे.
इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 78 यात्रियों से 64,950 रुपये पेनाल्टी, अनियमित यात्रा करने वाले 127 यात्रियों से 63,050 रुपये पेनाल्टी, 6 अवैध वेंडरों से 18000 रुपये पेनाल्टी और गंदगी फैलाने व धूम्रपान के लिए भी जुर्माना लगाया गया. गाड़ी संख्या 12487 जोगबानी-आनंद विहार टर्मिनल, सीमांचल एक्सप्रेस के साइड पैंट्रीकार से 180 बोतल अनधिकृत पानी पकड़कर जब्त कर लिया.
इस दौरान एसी कोच के टायलेट में दो लोग अंदर सिगरेट पी रहे थे. इस दौरान बाहर यात्रियों ने धुआं निकलते देखा. लोग डर गए और टीटीई को सूचना दी. टीटीई ने गेट खुलवाया और धूम्रपान प्रतिबंधित होने की बात कही. इस वजह से दोनों जब बाहर निकलें तो आंखें शर्म से झुक गयीं, कोई जवाब उनके पास नहीं था. रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें.

