आउट हुए बिना ही वापस लौटे
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है। पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर में कुछ अजीब देखने को मिला। दीपक चाहर की बॉल लेग स्टंप के बाहर थी। ईशान किशन ने उसे खेलने की कोशिश लेकिन बीट हो गए। गेंद विकेटकीपर के हाथ में गई। विकेटकीपर या गेंदबाज किसी ने अपील नहीं की। इसके बाद भी ईशान किश पवेलियन लौटने लगे।
Sad to say but today’s match is fixed 🥲
Not a great acting by ishan kishan, umpire & Mumbai Indian players 🤨#SRHvsMI #fixing #IPL pic.twitter.com/hPxyRnGt2J
— Aditya Raut (@AdityaR40857803) April 23, 2025
कहीं नहीं लगी थी गेंद
जब दीपक चाहर ने देखा कि ईशान जाने लगे तो उन्होंने अपील के लिए हाथ उठाया। अंपायर ने भी कन्फ्यूज होकर उंगली उठा दी। इसके बाद हार्दिक पंड्या ईशान किशन के पास पहुंचे। पवेलियन लौट रहे अपने दोस्त को उन्हें सिर पर हाथ रखकर शाबासी दी। लेकिन जब स्निकोमीटर रिप्ले आया तो सब भौचक्के रह गए। दरअसल गेंद ईशान किशन के बल्ले तो क्या शरीर के किसी भाग में नहीं लगी थी। वह वाइड थी लेकिन इसके बाद भी ईशान पवेलियन निकल गए।
पावरप्ले में ही चार विकेट गिरे
हैदराबाद औऱ मुंबई का यह मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम पर हो रहा है। मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है जहां सबसे ज्यादा रन बनते हैं। मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद थी लेकिन पावरप्ले में ही हैदराबाद के चार विकेट गिर गए। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर सिर्फ 24 रन था। ट्रेविस हेड का खाता नहीं खुला तो ट्रेविस हेड ने 8 रन बनाए। ईशान किशन ने 1 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रनों की पारी खेली।

