Last Updated:
Eid ul-Adha Bakrid 2026: आज यानी 28 मई 2026 को देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की बधाई दी है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. बकरीद को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, ‘ईद-उल-अजहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है. यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है. आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें.’
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं. कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे. सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना.’ इससे पहले, देश के कई अन्य नेताओं ने भी एक्स पोस्ट के जरिए देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी.
केरल के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने लिखा, ‘बकरीद त्याग और निस्वार्थ भक्ति का शाश्वत संदेश लेकर आती है. इसके द्वारा पोषित मूल्य हमारे दैनिक जीवन में झलकने चाहिए और समाज को मानवता तथा करुणा की ओर अग्रसर करना चाहिए. हमारी इन उत्सवों की आध्यात्मिक रोशनी हमें हर चुनौती का सामना साहस और आशा के साथ करने की शक्ति प्रदान करे. आप सभी को ईद मुबारक.’
Eid ul-Adha greetings! May this occasion deepen the spirit of brotherhood and happiness in our society. Praying for everyone’s success and good health.

