Last Updated:
Indigo Long Haul Aircraft : इंडिगो ने पहली बार लंबी दूरी के एयरक्राफ्ट को उतारकर इतिहास रच दिया है. कंपनी ने एयरबस के लॉन्ग हॉल एयरक्राफ्ट के जरिये कई ओर विदेशी रूट पर अपनी सेवाओं के विस्तार की योजना को बढ़ा दिया है.
एयरबस के नए एयरक्राफ्ट के साथ इंडिगो को विदेशी रूट पर नई सेवाएं शुरू करने का मौका मिला है. नई दिल्ली. कुछ दिनों पहले तक यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो ने देश का पहला एयरबस एयरक्राफ्ट A321XLR उतारकर इतिहास रच दिया है. यह विमान खासतौर से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है. कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली की धरती पर उतरने वाला यह भारत का पहला Airbus A321XLR एयरक्राफ्ट है, जो बिना रुके हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर सकता है.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस ने इस घोषणा के साथ अपनी ग्लोबल पहुंच को विस्तार देने का काम शुरू कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि A321 XLR एयरक्राफ्ट के जरिये वह लंबी दूरी की उड़ानों को नॉन स्टॉप सर्विस दे सकेगी. यह विमान एथेंस सहित देश के तमाम घरेलू रूट पर भी नॉन स्टॉप उड़ान भर सकेंगे. नए एयरक्राफ्ट के जरिये कंपनी अब कई और अंतरराष्ट्रीय रूट पर अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है. इस बदलाव के साथ ही इंडिगो की शॉर्ट हॉल फ्लाइंग से मीडियम टू लॉन्ग हॉल फ्लाइंग मार्केट में भी एंट्री हो चुकी है.

