Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » CJP Tiranga March LIVE: CJP ने शुरू भी नहीं की और AAP की तिरंगा यात्रा हो गई खत्‍म, उधर कनॉट प्‍लेस में चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा, हर तरफ CCTV
Hindi News

CJP Tiranga March LIVE: CJP ने शुरू भी नहीं की और AAP की तिरंगा यात्रा हो गई खत्‍म, उधर कनॉट प्‍लेस में चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा, हर तरफ CCTV

HawkNewsBy HawkNewsOctober 16, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:October 16, 2026, 13:48 IST

CJP Tiranga March LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की ओर से शुक्रवार 16 अक्‍टूबर 2026 को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया गया है. इसके लिए लोगों से राष्‍ट्रध्‍वज के साथ कनॉट प्‍लेस स्थित सेंट्रल …और पढ़ें

CJP ने शुरू भी नहीं की और AAP की तिरंगा यात्रा हो गई खत्‍मZoom

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आज 16 अक्‍टूबर 2026 को तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है. इसको लेकर ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ही सुरक्षा के भी सख्‍त इंतजाम किए गए हैं.

CJP Tiranga March LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शुक्रवार 16 अक्‍टूबर 2026 को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को दोपहर तीन बजे के बाद कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने तथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क को शुक्रवार और शनिवार को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है. दूसरी तरफ, सीजेपी की लहरा दो तिरंगा मार्च को देखते हुए सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं.

एनडीएमसी ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को प्रशासनिक कारणों से बंद रखने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है. परिषद ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है. दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा सीजेपी को मार्च निकालने से रोकने की मांग स्वीकार नहीं किए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को लोगों से शुक्रवार शाम 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की थी. सीजेपी ने सोशल मीडिया और संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से लोगों से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है. यह मार्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच जारी गतिरोध के बीच आयोजित किया जा रहा है.

पुलिस ने लोगों से मार्च से दूर रहने की अपील की

दिल्ली पुलिस ने लोगों से सीजेपी के प्रस्तावित मार्च में शामिल होने से बचने की अपील की. हालांकि, पुलिस ने संकेत दिया कि सीमित संख्या में लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने की व्यवस्था की जा सकती है. पुलिस के मुताबिक, इलाके में शांति बनाए रखने और लोगों के साथ-साथ सरकारी तथा निजी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस और आसपास के बाजारों के विभिन्न व्यापारी एवं बाजार संगठनों ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. त्योहारों के मौसम में किसी भी अव्यवस्था या गैरकानूनी जमावड़े से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. इनमें रानी झांसी रोड के पास स्थित झंडेवालान इलाका भी शामिल है, जहां दिपके ठहरे हुए हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन और राष्ट्रगान निर्धारित नियमों के अनुसार पूरे सम्मान, गरिमा और मर्यादा के साथ किया जाना चाहिए.

October 16, 202613:48 IST

CJP Tiranga March: सीपी में प्रदर्शन से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित, सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

सीजेपी तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस (सीपी) में प्रस्तावित प्रदर्शनों और लगातार हो रही गतिविधियों को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है. एनडीटीए के व्यापारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया और कहा कि कभी राहगीरी, कभी प्रदर्शन तो कभी लंच के लिए लोग कनॉट प्लेस पहुंच जाते हैं. व्यापारियों ने सवाल उठाया कि हर गतिविधि के लिए कनॉट प्लेस को ही क्यों चुना जाता है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए शहर में अन्य जगहें भी हैं. व्‍यापारियों के मुताबिक, उनका कारोबार ठप होने की स्थिति में है और फिलहाल केवल 30 प्रतिशत बिजनेस हो रहा है. उन्होंने कहा कि गर्मियां खत्म होने के बाद त्योहारों का सीजन शुरू हुआ है. इन तीन महीनों की कमाई से ही उनका सालभर का खर्च चलता है. व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही घोषणाओं और भारी सुरक्षा के बीच ग्राहक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे.

October 16, 202613:19 IST

CJP Tiranga March: AAP की तिरंगा यात्रा राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति भवन और संसद के पास से निकलकर वापस नॉर्थ एवेन्यू पहुंची

सीजेपी तिरंगा मार्च: आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा यात्रा शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति भवन और संसद के आसपास से गुजरते हुए वापस नॉर्थ एवेन्यू पहुंची. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की तिरंगा यात्रा अभी भी जारी है और शाम को भी इसका आयोजन किया जाएगा. गौरतलब है कि आप ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शाम पांच बजे तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस आयोजन को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है.

October 16, 202612:30 IST

CJP Tiranga March: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ व्यापारियों में नाराजगी, बोले- 70 फीसदी कारोबार खत्म

सीजेपी तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस में प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. व्यापारियों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के लगातार दूसरे दिन भी पहुंच रहे हैं, जिससे उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है. एक व्यापारी ने कहा कि उनका 70 फीसदी कारोबार खत्म हो गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदर्शन के लिए तीन जगह निर्धारित की गई हैं, तो वहां जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं किया जाता. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ऐसे प्रदर्शनों से उन्हें अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर भी डर लगता है. एक छोटे दुकानदार ने कहा कि दुकान से ही उसकी रोजी-रोटी चलती है. लोगों के नहीं आने पर कारोबार कैसे चलेगा? उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तीन हजार रुपये देकर लाने का भी आरोप लगाया.

October 16, 202611:22 IST

CJP Tiranga March: सीजेपी के प्रदर्शन पर तत्काल निर्देश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सीजेपी तिरंगा मार्च: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के खिलाफ तत्काल निर्देश देने से इनकार कर दिया. यह मामला त्योहारी सीजन के दौरान प्रदर्शन के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताने वाले व्यापारियों की चिंताओं से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान उम्मीद जताई कि बेहतर समझदारी से काम लिया जाएगा. अदालत ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बेहतर समझदारी आएगी.’ साथ ही कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शन के कारण आम लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. व्यापारियों ने आशंका जताई है कि त्योहारी सीजन में प्रदर्शन से कनॉट प्लेस के बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कोई निर्देश जारी नहीं किया.

Supreme Court refuses urgent directions against the Cockroach Janta Party’s protest at Central Park, Connaught Place, amid traders’ concerns over loss of business during the festive season.

“We hope better sense will prevail,” says the Supreme Court urging that people not be inconvenienced.

— ANI (@ANI) October 16, 2026

October 16, 202610:29 IST

CJP Tiranga March: सीपी के सेंट्रल पार्क में सुरक्षाबलों का जमावड़ा

सीजेपी तिरंगा मार्च: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पार्क के भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सामने आए दृश्यों में सेंट्रल पार्क के अंदर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती दिखाई दे रही है. प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि, प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संभावित संख्या और कार्यक्रम के अन्य विवरणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

#WATCH | Delhi: CJP Founder Abhijeet Dipke has called for a ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Connaught Place’s Central Park today.

Visuals of security deployment inside the Park. https://t.co/2R5h3CYSSQ

— ANI (@ANI) October 16, 2026

October 16, 202609:32 IST

CJP Tiranga March: सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

सीजेपी तिरंगा मार्च: सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें और किसी और को नियुक्त करें. हम यह नहीं कह रहे कि हम सत्ता बदलना चाहते हैं. दीपके ने कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें, जो अपने साथी चुनाव आयुक्तों की बात तक नहीं सुन रहे हैं. इसके साथ ही एक स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करें. क्या यह कोई अपराध है?

October 16, 202609:31 IST

CJP Tiranga March: सीपी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, हर खंभे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और स्पीकर

सीजेपी तिरंगा मार्च: दिल्ली के कनॉट प्लेस (सीपी) में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है. इलाके में निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खंभों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही खंभों पर स्पीकर भी स्थापित किए गए हैं. इन व्यवस्थाओं के जरिए इलाके में निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी. कनॉट प्लेस में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं.

October 16, 202609:29 IST

CJP Tiranga March: सीजेपी मार्च को लेकर दिल्‍ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी

सीजेपी तिरंगा मार्च: दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आज 16 अक्टूबर को सीजेपी का तिरंगा मार्च है. कॉकरोच जनता पार्टी की लहरा दो तिरंगा यात्रा के चलते दिल्ली में आज ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शुक्रवार को कनॉट प्लेस होने वाले इस मार्च के चलते कई जगहों पर रूट डायवर्जन भी किया जा सकता है. पुलिस का कहना है कि दोपहर 3 बजे से 21 प्रमुख सड़कों पर जाने से बचें. ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. सीजेपी के सेंट्रल पार्क, इनर सर्कल, कनॉट प्लेस में हो रहे मार्च को देखते हुए अतिरिक्त समय रखें. जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. स्थिति के मुताबिक आज डायनामिक ट्रैफिक डायवर्जन भी लगाए जा सकते हैं. (विस्‍तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

October 16, 202609:27 IST

CJP Tiranga March: तिरंगा मार्च को लेकर खुफिया एजेंसियों में कौन सा डर?

सीजेपी तिरंगा मार्च: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आज यानी शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम है. सीजेपी के इस तिरंगा मार्च को लेकर खुफिया एजेंसियों को अलग तरह का डर सता रहा है. खुफिया एजेंसियों ने तिरंगा मार्च को लेकर चेतावनी जारी की है. खुफिया एजेंसियों की मानें तो आज शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाला ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम सिर्फ प्रतीकात्मक झंडा फहराने तक सीमित नहीं रह सकता है. यह एक अनिश्चितकालीन धरने में बदल सकता है. खुफिया सूत्रों को आशंका है कि 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक प्रस्तावित यह तिरंगा मार्च जेल में बंद सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने में बदल सकता है. सूत्रों ने बताया कि ऐसी आशंका है कि शाम 5 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी लोग वहां से जाने से इनकार कर सकते हैं. उन्होंने 20 जून के विरोध प्रदर्शन का उदाहरण दिया, जहां केवल शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली थी, लेकिन प्रदर्शन एक महीने से भी ज्यादा समय तक धरने के रूप में चलता रहा. हालांकि एनडीएमसी ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद कर दिया है. फिर भी वहां लोगों के जुटने की संभावना है. (विस्‍तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 09:23 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleLPG Subsidy Update: दिवाली से पहले निपटा लें यह काम, वरना अटक जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी | LPG Subsidy Update: Complete e-KYC Before Diwali to Avoid Stopped Payments
HawkNews
  • Website

Related Posts

LPG Subsidy Update: दिवाली से पहले निपटा लें यह काम, वरना अटक जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी | LPG Subsidy Update: Complete e-KYC Before Diwali to Avoid Stopped Payments

October 16, 2026

‘समझदारी दिखाओ वरना…’, CJP को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के साथ नसीहत, तिरंगा मार्च पर आया फैसला

October 16, 2026

बेटे की याद में हर दिन 300 लोगों का भरते हैं 70 साल के बापू | Free Food | 70 YO Dada

October 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,472)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

CJP Tiranga March LIVE: CJP ने शुरू भी नहीं की और AAP की तिरंगा यात्रा हो गई खत्‍म, उधर कनॉट प्‍लेस में चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा, हर तरफ CCTV

October 16, 2026

LPG Subsidy Update: दिवाली से पहले निपटा लें यह काम, वरना अटक जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी | LPG Subsidy Update: Complete e-KYC Before Diwali to Avoid Stopped Payments

October 16, 2026

‘समझदारी दिखाओ वरना…’, CJP को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के साथ नसीहत, तिरंगा मार्च पर आया फैसला

October 16, 2026

बेटे की याद में हर दिन 300 लोगों का भरते हैं 70 साल के बापू | Free Food | 70 YO Dada

October 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

CJP Tiranga March LIVE: CJP ने शुरू भी नहीं की और AAP की तिरंगा यात्रा हो गई खत्‍म, उधर कनॉट प्‍लेस में चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा, हर तरफ CCTV

October 16, 2026

LPG Subsidy Update: दिवाली से पहले निपटा लें यह काम, वरना अटक जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी | LPG Subsidy Update: Complete e-KYC Before Diwali to Avoid Stopped Payments

October 16, 2026

‘समझदारी दिखाओ वरना…’, CJP को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के साथ नसीहत, तिरंगा मार्च पर आया फैसला

October 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.