Entertainment
oi-Samridhi Arora
Samay Raina Joke About Rekha: अमिताभ बच्चन के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में समय रैना, भुवन बाम और तन्मय भट्ट एकसाथ पहुंचे थे। इस दौरान समय रैना ने हॉट सीट पर बैठकर बिग बी के साथ खूब मस्ती मजाक किया। वहीं कॉमेडियन ने अमिताभ बच्चन से अभिनेत्री रेखा को लेकर मजाक किया।
सोशल मीडिया पर समय रैना और अमिताभ बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कॉमेडियन बिग बी से एक्ट्रेस रेखा को लेकर मजाक करते हुए नजर आए। जिसके बाद अमिताभ की हंसी छूट गई, वहीं फैंस भी एक्टर का रिएक्शन देखकर काफी हैरान थे। हालांकि वीडियो की सच्चाई पता लगाने की कोशिश की तो कहानी कुछ और ही सामने आई।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की ये फिल्म लोगों को नहीं आई थी रास, एक फैन ने गुस्से में मचा दिया था कोहराम
वायरल क्लिप में समय रैना दिग्गज अभिनेत्री रेखा को लेकर एक मजेदार जोक सुनाते हैं। इस वायरल क्लिप में समय अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, “आप और एक सर्कल में क्या समानता है?” इस पर महान अभिनेता जवाब देते हैं, “क्या?” समय बिना समय गंवाए कहते हैं, “आप दोनों के पास रेखा नहीं है।” यह जोक सुनकर बिग बी और तन्मय भट अपनी हंसी रोक नहीं पाते।
क्या समय रैना ने सच में रेखा के बारे में जोक किया था? जब इसकी सच्चाई खंगालने की कोशिश की तो ऐसा नहीं था। एक न्यूज18 रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को छेड़ा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि समय की आवाज और होंठों की हरकतों को एडिट किया गया था। जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो यह महसूस होगा कि जब वह बोलना शुरू करते हैं, तो एक ग्लिच दिखाई देता है। बाकी का क्लिप असली फुटेज से जोड़ा गया है, जिससे यह वास्तविक लगता है।
इस फेक वीडियो के अलावा समय रैना और अमिताभ बच्चन ने शो पर ढेर सारी हंसी-मजाक वाली बातें कीं। समय ने मजाक करते हुए कहा, “मैं यहाँ एक ही कारण से आया हूँ और वह कारण ये है कि आपने मेरा एक भी काम नहीं देखा है। अगर आपने मेरा एक भी काम देख लिया होता सर, तो आज ‘लाइफलाइन’ सोनी वालों को लग चुकी होती।” इस एपिसोड को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Samay Raina ने अमिताभ बच्चन से क्यों मांगा प्रॉपर्टी में हिस्सा, सुनकर बिग-बी के उड़े होश, दिया ऐसा रिएक्शन
-

Arvind Kejriwal: दिल्ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?
-

‘शमी भाई ने तुम्हें छोड़कर बहुत अच्छा किया,’ हसीन जहां ने फिर किया नया काण्ड? भड़क गए यूजर्स
-

IND vs ENG: मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका, इतिहास रच हासिल की बड़ी उपलब्धि
-

क्या है रिंकू सिंह की जाति? सोशल मीडिया पर छिड़ गई जोरदार जंग, आप भी जानिए सच्चाई
-

Delhi Election Prediction: दिल्ली चुनाव में चकराया फलोदी सट्टा बाजार, अब माना AAP की नहीं भी बन सकती सरकार
-

क्या अब मुस्लिम बनने जा रही हैं ममता कुलकर्णी? धर्म को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

मैच के बाद दौड़कर आई और लगा लिया गले, कौन है ये लड़की जिसे जान से ज्यादा प्यार करते हैं अभिषेक शर्मा
-

चल गया समय रैना की गर्लफ्रेंड का पता, इस सुंदर हसीना को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन; दोनों का वीडियो वायरल!
-

कौन हैं ये हुस्न परी जिसे डेट कर रहे हैं अभिषेक शर्मा? पहली गर्लफ्रेंड ने ले ली थी खुद की जान!
-

Delhi Election 2025: इन 8 MLA की वजह से AAP को कितना नुकसान, BJP को कौनसी सीटों पर फायदा?
-

आज का कुंभ राशिफल, 04 फरवरी 2025, मंगलवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से पहले BJP के आंतरिक सर्वे के आंकड़े, भाजपा को मिल रही कितनी सीटें?

