India
oi-Love Gaur
Reliance Old Share: किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता! कुछ ऐसा ही हुआ चंडीगढ़ के रतन ढिल्लों के साथ, जब घर की सफाई के दौरान उन्हें 37 साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर सर्टिफिकेट मिले। महज 300 रुपये का निवेश आज 18 लाख रुपये में बदल चुका है।
इस अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और दिलचस्प बात यह है कि रतन ढिल्लों ने अपनी इस खजाने का आधा हिस्सा दान करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल, रतन ढिल्लों को होली से ठीक पहले घर की सफाई के दौरान दो पुराने कागज मिले। जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो पता चला कि ये शेयर सर्टिफिकेट हैं। वे शेयर बाजार की ज्यादा जानकारी नहीं रखते थे, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस 11 मार्च को कागज की तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से मदद मांगी।
पोस्ट के वायरल होते ही हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी, और विशेषज्ञों ने बताया कि उनके परिवार ने 1987 और 1992 के बीच कुल 30 RIL शेयर खरीदे थे। उस समय इनकी कीमत मात्र 10 रुपये प्रति शेयर थी यानी कुल निवेश 300 रुपये का था।
Reliance Old Share: कैसे बढ़ी शेयर की कीमत?
विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले 37 वर्षों में RIL के शेयरों में तीन बार स्प्लिट (Split) और दो बार बोनस इश्यू हुआ है। इस प्रक्रिया में शेयर की संख्या बढ़ती गई, और मौजूदा तारीख तक ढिल्लों के पास 960 शेयर हो गए।
अगर आज के RIL के शेयर प्राइस से इसे गुणा किया जाए, तो कुल वैल्यू लगभग 18 लाख रुपए बनती है। शुरुआत में कुछ लोगों ने इसे 12 लाख रुपए बताया था, लेकिन सरकारी संस्था IEPFA (Investor Education and Protection Fund Authority) ने सही आंकड़ा 18 लाख रुपए कंफर्म किया।
Reliance Old Share: ‘आधा पैसा करूंगा दान’ – रतन ढिल्लों
रतन ढिल्लों ने अपनी इस किस्मत पर हैरानी जताते हुए कहा कि ये उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि इस रकम का आधा हिस्सा यानी 9 लाख रुपये वे दान कर देंगे। उन्होंने कहा, “मैं शेयर बाजार का जानकार नहीं हूं, इसलिए सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया। कुछ लोगों ने मदद की, कुछ ने गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन IEPFA ने सही रास्ता दिखाया। अब मैं भी दूसरों को गाइड करना चाहता हूं कि वे अपने पुराने शेयर कैसे रिक्लेम कर सकते हैं।”
I wasn’t very familiar with the stock market, and while some misled me, thousands genuinely helped me navigate the process. A big thanks to IEPFA @authorityiepf for guiding me in processing to retrieve my 37-year-old stocks—they were incredibly responsive. Grateful to… https://t.co/sDt1uPKQgj
— Rattan Dhillon (@ShivrattanDhil1) March 13, 2025 “>
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ, मजेदार रिएक्शन भी आए
जब उन्होंने आधा पैसा दान करने की बात कहीं तो एक यूजर ने लिखा कि यह जागरूकता बढ़ाने का एक बेहतरीन उदाहरण है, और यह बहुत बढ़िया है कि आपको IEFPA से भी समर्थन मिला। 50% दान एक अद्भुत इशारा है – बहुत बढ़िया!
वहीं मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “भाई, आपकी तो लॉटरी लग गई!” दूसरे ने मजाक में कहा, “अब घर में और अच्छे से छानबीन करो, क्या पता MRF के भी कुछ शेयर मिल जाएं!” ऐसे ही एक और यूजर बोला, “रतन भाई, अब क्या नए घर की तलाश शुरू कर दी?”
अगर आपके पास भी पुराने शेयर हैं, तो क्या करें?
अगर आपके पास भी पुराने फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- IEPFA पोर्टल पर जाएं और अपने शेयर की उपलब्धता चेक करें।
- अपनी पहचान प्रमाणित करें – आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स अपलोड करें।
- शेयर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करें – कंपनी के रजिस्ट्रार या डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) से संपर्क करें।
- अगर शेयर IEPFA में ट्रांसफर हो चुके हैं, तो क्लेम फाइल करें।
-

होली के दिन क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार खिलाड़ी की बेटी का हुआ निधन, कम उम्र में कैसे हुई मृत्यु
-

प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
-

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए पश्चिम और सेंट्रल रेलवे ने की ये घोषणा, जानें अपडेट
-

MUM vs DEL: WPL 2025 के फाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

Holi 2025: सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली, लोगों ने मुस्लिम घर की बहू बनने पर किया ट्रोल, फिर मिला ये जवाब
-

Bihar Holi Dance video: बिहार के सरकारी ऑफिस में अश्लीलता की सारी हदें, डांसर के साथ अफसरों का वीडियो वायरल
-

Bihar News:चाचा के साथ Video Viral होने के बाद भतीजी की मौत, पुलिस ने डेढ़ महीने बाद किया हैरतअंगेज़ खुलासा
-

‘सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि…’, माता-पिता के तलाक के बीच राजा भैया की बेटी ने कह डाली बड़ी बात
-

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
-

‘धमकी भरे कॉल आए, बाइक से किया पीछा,’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हीरो ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Hina Khan Video: कैंसर से जूझ रही हिना खान को किसने मारा चांटा? वीडियो में देखा ये सब, जानें क्या है मामला
-

MUM vs DEL Dream11: WPL 2025 के फाइनल मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

MP Weather: होली पर मौसम ने रंग बदला, इन जिलों में हुई बारिश, अब यहां गिरेंगे ओले
-

Bihar News: होली के जश्न के बीच पसरा मातम, सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के पोते 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर
-

Rajasthan Weather: 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी व भारी बारिश का अलर्ट, ये जिले होंगे प्रभावित

