Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 23
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की राजधानी, विधानसभा से थीम सिटी तक—कैसे बसाई जा रही है आंध्र की नई स्मार्ट कैपिटल? | Amaravati Andhra Pradesh New capital smart city plan assembly theme details N Chandrababu Naidu
Hindi News

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की राजधानी, विधानसभा से थीम सिटी तक—कैसे बसाई जा रही है आंध्र की नई स्मार्ट कैपिटल? | Amaravati Andhra Pradesh New capital smart city plan assembly theme details N Chandrababu Naidu

HawkNewsBy HawkNewsApril 7, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

India

oi-Pallavi Kumari

Time
Updated: Tuesday, April 7, 2026, 11:32 [IST]

Andhra Pradesh capital Amaravati: आंध्र प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। अब यह तय हो चुका है कि अमरावती ही राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 7 अप्रैल को इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद इस फैसले को कानूनी मजबूती भी मिल गई। यह सिर्फ राजधानी की घोषणा नहीं है, बल्कि एक ऐसे मेगा विजन की वापसी है, जिसे कभी अधूरा छोड़ दिया गया था।

सीएम नायडू के नेतृत्व वाली TDP-NDA सरकार की इस पहल को अमरावती के भविष्य के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।अब जब अमरावती को आधिकारिक तौर पर राजधानी का दर्जा मिल चुका है, तो नजरें इसके विकास पर टिकी हैं। बड़ा बजट, भव्य डिजाइन और स्पष्ट विजन इसे खास बनाते हैं। आइए जानें कैसे बसाई जा रही है आंध्र की नई स्मार्ट कैपिटल।

Amaravati capital Andhra Pradesh

ड्रीम प्रोजेक्ट की वापसी: अमरावती फिर सुर्खियों में

अमरावती को राजधानी बनाने का सपना कोई नया नहीं है। जब आंध्र प्रदेश का विभाजन हुआ था, तभी चंद्रबाबू नायडू ने इसे राज्य का नया प्रशासनिक और राजनीतिक केंद्र बनाने की योजना बनाई थी। उस समय इसे विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था। लेकिन 2019 में सत्ता परिवर्तन के बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

Amaravati capital: तीन राजधानियों का प्रयोग और विवाद

2019 में सत्ता में आई वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने इस योजना को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने ‘तीन राजधानियों’ का मॉडल पेश किया, जिसमें विशाखापत्तनम को प्रशासनिक राजधानी, अमरावती को विधायी राजधानी और कुरनूल को न्यायिक राजधानी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। यह प्रयोग राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय बना रहा, लेकिन अमरावती का मूल विकास ठहर गया।

అమరావతికి చట్టబద్ధత కల్పించే బిల్లు పార్లమెంటులో ఆమోదం పొందడంపై రాయలసీమ వాసుల కళ్లలో కనిపిస్తున్న ఆనందం…. రాష్ట్ర ప్రజల ఆశలకు, ఆలోచనలకు, ఆకాంక్షలకు ప్రతిరూపం. అన్ని ప్రాంతాల, అన్ని వర్గాల ప్రజల ఆశీస్సులతో ప్రతి పౌరుడు గర్వించేలా ప్రజా రాజధాని నిర్మిద్దాం!… pic.twitter.com/3ml7lYwwZ8

— N Chandrababu Naidu (@ncbn) April 6, 2026 “>

2024 में सत्ता वापसी और बड़ा फैसला

2024 में एक बार फिर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अमरावती प्रोजेक्ट को नई जिंदगी मिली। सरकार ने साफ कर दिया कि अब राज्य की एक ही राजधानी होगी और वह अमरावती होगी। इस फैसले को प्रशासनिक स्पष्टता और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Amaravati Andhra Pradesh New capital smart city plan

Amaravati Theme city plan: 217 वर्ग किमी में बसने जा रहा ‘मेगा सिटी’

नई राजधानी अमरावती को 217.23 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यह सिर्फ एक प्रशासनिक केंद्र नहीं होगा, बल्कि एक आधुनिक, स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर के रूप में उभरेगा। शुरुआती चरण में ही इस प्रोजेक्ट पर करीब 65,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।

इस शहर को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह भविष्य की जरूरतों के मुताबिक टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत हो। सड़क, ट्रांसपोर्ट, जल प्रबंधन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया जाएगा।

250 मीटर ऊंची विधानसभा-नई पहचान

अमरावती की सबसे खास पहचान बनने जा रही है यहां की प्रस्तावित विधानसभा इमारत। इसे 250 मीटर ऊंचा बनाया जाएगा, जो ‘उल्टी लिली’ के आकार की होगी। यह डिजाइन न सिर्फ वास्तुकला का अनोखा उदाहरण होगा, बल्कि शहर का प्रतीक भी बनेगा। आने वाले समय में यह इमारत अमरावती की पहचान के रूप में जानी जाएगी।

2 मई को शिलान्यास, पीएम मोदी के आने की उम्मीद

नई राजधानी के निर्माण को लेकर सरकार ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। 2 मई को इसका शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

9 थीम बेस्ड शहर-प्लानिंग में नया प्रयोग

अमरावती को पारंपरिक शहर की तरह नहीं, बल्कि एक आधुनिक ‘थीम बेस्ड’ सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कुल 9 उप-शहर बनाए जाएंगे, जिनकी अपनी अलग पहचान और उपयोगिता होगी। इन थीम सिटी में रिहायशी, व्यावसायिक, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन और प्रशासनिक जोन शामिल होंगे।

इसके अलावा एक सेंट्रल गवर्नमेंट हब भी तैयार किया जाएगा, जहां सभी प्रमुख सरकारी कार्यालय और संस्थान मौजूद रहेंगे। इससे प्रशासनिक कामकाज तेज और सुगम होगा।

क्यों अहम है अमरावती का यह प्रोजेक्ट?

अमरावती सिर्फ एक राजधानी नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने वाला प्रोजेक्ट है। इससे राज्य में निवेश बढ़ने, रोजगार के अवसर पैदा होने और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

यह प्रोजेक्ट राजनीतिक रूप से भी अहम है, क्योंकि यह चंद्रबाबू नायडू के विजन और वादों से जुड़ा हुआ है। अगर यह सफल होता है, तो यह देश के सबसे आधुनिक शहरों में से एक बन सकता है।

अगर योजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो अमरावती न सिर्फ आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए एक मॉडल सिटी बन सकता है। यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक बड़े सपने का नाम बन चुका है।

  • Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं

    Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं

  • किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड

    किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड

  • 'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया

    ‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया

  • Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल

    Harsha Richhariya:’हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश’, महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल

  • Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया'

    Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया ‘खास तोहफा’ क्या है? Rajat Sharma बोले- ‘आपने दिन खास बनाया’

  • Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप

    Assam Elections 2026: ‘CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट’, कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप

  • कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?

    कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?

  • Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव?

    Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव?

  • US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का?

    US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का?

  • Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?

    Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?

  • RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट

    RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट

  • Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप?

    Assam Elections 2026: ‘उसकी मां तो बीफ खाती है’. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप?

  • Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय

    Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय

  • Kai Trump कौन है? डोनाल्‍ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्‍या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?

    Kai Trump कौन है? डोनाल्‍ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्‍या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?

  • Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?

    Raghav Chadha: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?

English summary

Amaravati Andhra Pradesh New capital smart city plan assembly theme details N Chandrababu Naidu

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePushpa the real story: पुष्पा…ये हैं असली फायर, पहले कैंसर को हराया, फिर नाप डाले समंदर और पहाड़ 
Next Article पवन खेड़ा के घर क्यों पहुंची असम पुलिस, क्या है मामला, अभी कहां हैं कांग्रेस नेता?
HawkNews
  • Website

Related Posts

ऐतिहासिक मैचों में रिकॉर्ड तोड़ गोल करने के मामले में मेस्सी और म्बाप्पे विश्व कप में सबसे आगे हैं। | विश्व कप में मेस्सी और म्बाप्पे ने रिकॉर्ड तोड़ गोल करके शानदार प्रदर्शन किया।

June 23, 2026

ITR Update : पता है सबसे ज्‍यादा टैक्‍स छूट किस सेक्‍शन में मिलती है, लग गया दांव तो सीधे 2 लाख की होगी बचत

June 23, 2026

वांग यी ने वैश्विक दक्षिण की अग्रणी शक्ति के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन-रूस सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। | वांग यी ने चीन और रूस से ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

June 23, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,795)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

ऐतिहासिक मैचों में रिकॉर्ड तोड़ गोल करने के मामले में मेस्सी और म्बाप्पे विश्व कप में सबसे आगे हैं। | विश्व कप में मेस्सी और म्बाप्पे ने रिकॉर्ड तोड़ गोल करके शानदार प्रदर्शन किया।

June 23, 2026

ITR Update : पता है सबसे ज्‍यादा टैक्‍स छूट किस सेक्‍शन में मिलती है, लग गया दांव तो सीधे 2 लाख की होगी बचत

June 23, 2026

वांग यी ने वैश्विक दक्षिण की अग्रणी शक्ति के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन-रूस सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। | वांग यी ने चीन और रूस से ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

June 23, 2026

मैं इन्‍हें पाल नहीं सकता…गरीबी से लाचार पिता ने तीन मासूम बच्‍चे बाल गृह को सौंप द‍िए

June 23, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

ऐतिहासिक मैचों में रिकॉर्ड तोड़ गोल करने के मामले में मेस्सी और म्बाप्पे विश्व कप में सबसे आगे हैं। | विश्व कप में मेस्सी और म्बाप्पे ने रिकॉर्ड तोड़ गोल करके शानदार प्रदर्शन किया।

June 23, 2026

ITR Update : पता है सबसे ज्‍यादा टैक्‍स छूट किस सेक्‍शन में मिलती है, लग गया दांव तो सीधे 2 लाख की होगी बचत

June 23, 2026

वांग यी ने वैश्विक दक्षिण की अग्रणी शक्ति के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन-रूस सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। | वांग यी ने चीन और रूस से ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

June 23, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.