Inspiring Story: जैसलमेर के मंडाई गांव की चार बहनें हेतु, चंचल, सुमन और गायत्री अपनी अनोखी वीणा गायकी से इन दिनों हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. बिना किसी औपचारिक संगीत शिक्षा के, उन्होंने अपने किसान पिता से सुर और ताल की बारीकियां सीखीं और आज अपनी मधुर आवाज से प्रदेशभर के मंचों पर छा रही हैं. उनकी गायकी में राजस्थानी लोकसंस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है, जिसमें कबीर, मीरा और रैदास की वाणियां शामिल हैं. कम उम्र में ही उनकी अद्भुत पकड़ और आत्मविश्वास उन्हें खास बनाता है, और अब उनका सपना है कि उनकी वीणा गायकी हर घर तक पहुंचे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|


