India
oi-Rahul Goyal
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन से खास बातचीत की। तीन घंटे 17 मिनट के इस पॉडकास्टर में पीएम मोदी ने अपने बचपन से लेकर, आरआसएस से जुड़ाव और पाकिस्तान से भरात के हालिया सबंध समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान सरकार आतंकवाद का समर्थन करती है।
अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पीएम बनने के बाद शपथ ग्रहण के लिए मैंने पाकिस्तान को भी आमंत्रण दिया था, ताकि शुभ शुरुआत हो। लेकिन, हर अच्छे प्रयासों का परिणाम नकारात्मक निकला। हम आशा करते हैं कि उन्हें सद्बद्धि मिले।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं, लेकिन उनकी सरकार आतंकवाद का समर्थन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को विचारधारा न समझें। किस तरह की विचारधारा खून-खराबे और आतंक के निर्यात पर पनपती है, और हम इस खतरे के अकेले शिकार नहीं हैं।
कहा कि दुनिया में जहां भी आतंकी हमला होता है, उसका रास्ता किसी न किसी तरह पाकिस्तान की ओर जाता है। उदाहरण के लिए, 11 सितंबर के हमलों को ही ले लीजिए। इसके पीछे मुख्य मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन, वह आखिरकार कहां से निकला? उसने पाकिस्तान में शरण ली थी। दुनिया ने माना है कि एक तरह से आतंकवाद और आतंकवादी मानसिकता पाकिस्तान में गहराई से जड़ें जमाए हुए है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने उनसे (पाकिस्तान) राज्य प्रायोजित आतंकवाद के रास्ते को हमेशा के लिए छोड़ने का आग्रह किया है। मैं शांति की तलाश में खुद लाहौर भी गया था। पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने आगे कहा, द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का मेरा पहला प्रयास तब हुआ जब मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में अपने पाकिस्तानी समकक्ष को आमंत्रित किया। यह सद्भावना का संकेत था।
ये भी पढ़ें: पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए पीएम मोदी और ट्रम्प की प्रशंसा की
-

प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
-

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए पश्चिम और सेंट्रल रेलवे ने की ये घोषणा, जानें अपडेट
-

MUM vs DEL: WPL 2025 के फाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

Holi 2025: सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली, लोगों ने मुस्लिम घर की बहू बनने पर किया ट्रोल, फिर मिला ये जवाब
-

Bihar Holi Dance video: बिहार के सरकारी ऑफिस में अश्लीलता की सारी हदें, डांसर के साथ अफसरों का वीडियो वायरल
-

Bihar News:चाचा के साथ Video Viral होने के बाद भतीजी की मौत, पुलिस ने डेढ़ महीने बाद किया हैरतअंगेज़ खुलासा
-

‘सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि…’, माता-पिता के तलाक के बीच राजा भैया की बेटी ने कह डाली बड़ी बात
-

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
-

‘धमकी भरे कॉल आए, बाइक से किया पीछा,’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हीरो ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Hina Khan Video: कैंसर से जूझ रही हिना खान को किसने मारा चांटा? वीडियो में देखा ये सब, जानें क्या है मामला
-

MUM vs DEL Dream11: WPL 2025 के फाइनल मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

MP Weather: होली पर मौसम ने रंग बदला, इन जिलों में हुई बारिश, अब यहां गिरेंगे ओले

