Last Updated:
Ranchi Crime News : बड़े सपने, कम ब्याज का लालच और फर्जी कागजों का जाल बुनकर एक दंपत्ति ने कारोबारियों से करोड़ों की ठगी कर डाली. रांची में हकीकत की ‘बंटी और बबली’ कहानी सामने आई है. लंबे समय तक ठिकाने बदलते रहे इस अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का आखिरकार कांके पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.
रांची: कांके पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह पकड़ा, दंपती गिरफ्ताररांची. झारखंड की राजधानी रांची की कांके थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है. बंटी और बबली फिल्म की तरह, इनके निशाने पर बड़े व्यवसायी होते थे जिन्हें ये कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर बड़े अमाउंट के लोन दिलाने का वादा करते थे और मोटी रकम ऐंठ लेते थे. इस बंटी और बबली द्वारा रांची के कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख की ठगी की गई थी, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया.रांची पुलिस की गिरफ्त में आई दंपति अंजेला कुजूर उर्फ एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटील उर्फ अमित महतो अंतरराज्यीय ठगी गिरोह से संबंध रखता है. इनके कारनामों का भंडाफोड़ करते हुए रांची पुलिस ने इनको धर दबोचा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बड़े व्यवसायियों को कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर मोटी रकम का लोन दिलाने का झांसा देते थे. पुलिस को आशंका है कि इनके शिकारों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है.
व्यवसायियों को निशाना
अन्य मामलों में ठगी
पुलिस की जांच जारी
बहरहाल, रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू के रहने वाले इस दंपत्ति के निशाने पर बड़े व्यवसायी थे. अब तक की जांच में इनके द्वारा 2 व्यवसायियों से 1 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि इनके शिकार कई और हैं. पुलिस फिलहाल इन्हें रिमांड पर लेकर और जानकारी निकालने की बात कह रही है. बंटी और बबली की तर्ज पर ये आरोपी वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलते रहते थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी काम नहीं आई. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.
About the Author
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

