Last Updated:
Bhiwani Court Firing: भिवानी कोर्ट परिसर में लवजीत पर दिनदहाड़े चार फायर किए गए, घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया. रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली. पुलिस जांच में जुटी है.
हरियाणा में नायाब सैनी सरकार में बदमाशों में कानून और पुलिस का ख़ौफ़ ख़त्म होता जा रहा है. एक शूटर की तस्वीर कैमरे में भी कैद हुई है. वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रही है, जिसमें विदेश में छिपे गैंगस्टर रोहित गोदारा –गोल्डी बराड़ के नाम से पोस्ट किया गया है और इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, फिलहाल, भिवानी पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है.
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट.
एसपी और सेशन जज मौके पर पहुंचे थे
फायरिंग की सूचना पाकर एसपी सुमीत कुमार और सेशन जज घटना स्थल पर पहुंचते हैं. वहीं फ़ॉरेंसिंक टीम भी यहां पहुँचती है. देखते ही देखते वकीलों व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. फिर पुलिस घटना स्थल को सील किया. यहां फ़ॉरेंसिंक टीम को दो खोल बरामद किए हैं. एक खोल खुले में और दूसरा डस्टबीन में मिला.
डीएसपी हेडक्वाटर महेश कुमार ने बताया कि घायल की पहचान रोहतक जिला के मोखरा गांव निवासी लवजीत के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि जिला में नाकेबंदी कर कई टीमें जांच में जुटी है. उन्होंने कहा कि हमलावर कौन थे और क्यों फायरिंग की, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.
प्रत्यक्षदर्शी महेन्द्र सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है. गुंडे बेखोफ हो चुके हैं. ऐसे में सरकार को किसी भी गुंडे को देखते ही गोली मारने के आदेश दे देने चाहिए. उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली चलेंगी तो आमजन कैसे सुरक्षित होगा.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

