खरगे के बयान पर हमला
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जिक्र करते हुए कहा कि खरगे साहब ने कहा कि वह तब तक नहीं मरेंगे जब तक पीएम मोदी को हटा नहीं देते, दादा कृपया 1000 साल जिएं…क्या राजनीति में इतनी दुर्भावना होनी चाहिए? खरगे ने जम्मू कश्मीर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यह बयान दिया था, हालांकि खरगे की तबियत बिगड़ने पर पीएम मोदी ने फोन करके हालचाल पूछा था। खरगे के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ा पलटवार किया था। खरगे के बयान पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया था।
पांच अक्तूबर होनी हैं वाेटिंग
हरियाणा में पांच अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 3 अक्तूबर तक चुनाव प्रचार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पलवल में आखिरी रैली की। राहुल गांधी भी हरियाणा में खूब प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी ने 2014 में अपने दम पर पहली बार सरकार बनाई थी। तब मनोहर लाल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 2019 में बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखी थी। निर्दलीय और जेजेपी के सहारे साकार चलाई थी। अब बीजेपी राज्य में हैट्रिक बनाने के जोरआजमाइश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस परिर्वतन का नारा बुलंद करके वापसी की कोशिश में जुटी है।

