Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
शाहरुख
खान
और
हिटमेकर
निर्देशक
सिद्धार्थ
आनंद
की
बहुप्रतीक्षित
फिल्म
‘किंग’
को
लेकर
आखिरकार
बड़ी
आधिकारिक
घोषणा
हो
गई
है।
मेकर्स
ने
पुष्टि
कर
दी
है
कि
यह
मेगा
एक्शन
एंटरटेनर
24
दिसंबर
2026,
यानी
क्रिसमस
के
मौके
पर
सिनेमाघरों
में
रिलीज
होगी।
यह
फिल्म
न
सिर्फ
2026
का
धमाकेदार
समापन
करेगी,
बल्कि
2027
की
शुरुआत
भी
एक
बड़े
सिनेमाई
तूफान
के
साथ
करेगी।

इस
ऐलान
का
समय
भी
खास
है।
‘पठान’
की
तीसरी
वर्षगांठ
से
ठीक
पहले
रिलीज
डेट
की
घोषणा
ने
शाहरुख
खान
और
सिद्धार्थ
आनंद
की
ब्लॉकबस्टर
जोड़ी
को
लेकर
दर्शकों
की
उत्सुकता
कई
गुना
बढ़ा
दी
है।
‘पठान’
की
ऐतिहासिक
सफलता
के
बाद,
दोनों
का
दोबारा
साथ
आना
पहले
से
ही
चर्चाओं
में
था,
और
अब
‘किंग’
ने
इस
उत्साह
को
और
तेज
कर
दिया
है।
रिलीज
डेट
के
साथ
ही
फिल्म
की
दुनिया
की
पहली
झलक
भी
साझा
की
गई
है।
इस
झलक
में
शाहरुख
खान
बिल्कुल
नए,
बेखौफ
और
ताकतवर
अवतार
में
दिखाई
देते
हैं।
भव्य
लोकेशन्स,
हाई-स्केल
एक्शन
और
दमदार
विजुअल
फ्रेम्स
से
साफ
है
कि
‘किंग’
तकनीकी
और
प्रोडक्शन
वैल्यू
के
लिहाज
से
बेहद
बड़े
स्तर
पर
बनाई
जा
रही
है।
हालांकि,
मेकर्स
ने
यह
भी
साफ
कर
दिया
है
कि
फिल्म
का
पूरा
ट्रेलर
और
शाहरुख
की
असली
“दहाड़”
सुनने
के
लिए
दर्शकों
को
अभी
थोड़ा
इंतजार
करना
होगा।
गौरतलब
है
कि
2
नवंबर
को
शाहरुख
खान
के
जन्मदिन
के
अवसर
पर
फिल्म
का
टाइटल
रिवील
किया
गया
था,
जिसने
सोशल
मीडिया
पर
जबरदस्त
हलचल
मचा
दी
थी।
सिल्वर
हेयर
में
शाहरुख
का
इंटेंस
एक्शन
लुक,
उनका
सिग्नेचर
स्टाइल,
एसआरके-स्पेशल
बैकग्राउंड
थीम
और
“डर
नहीं,
दहशत
हूं”
जैसे
दमदार
डायलॉग्स
ने
फैंस
के
बीच
फिल्म
को
लेकर
जबरदस्त
क्रेज
पैदा
कर
दिया
था।
‘किंग’
का
निर्माण
शाहरुख
खान
की
रेड
चिलीज़
एंटरटेनमेंट
और
सिद्धार्थ
आनंद
की
मार्फ्लिक्स
पिक्चर्स
के
सहयोग
से
किया
जा
रहा
है।
बड़े
बजट,
मजबूत
स्टार
पावर
और
सिद्धार्थ
आनंद
के
एक्शन
विज़न
के
चलते
यह
फिल्म
2026
की
सबसे
बहुप्रतीक्षित
फिल्मों
में
शामिल
हो
चुकी
है।
अब
दर्शकों
की
निगाहें
इस
पर
टिकी
हैं
कि
शाहरुख
खान
का
यह
नया
अवतार
बॉक्स
ऑफिस
पर
क्या
इतिहास
रचता
है।
-

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज, देशभक्ति के रंग में दिखे भाईजान
-

Border 2 Twist Revealed: ‘बॉर्डर 2’ का क्लाईमैक्स हुआ Leak, आखिरी सीन देखकर नहीं रुकेंगे आंसू, मचा तहलका
-

‘श्रीकृष्ण’ नितीश भारद्वाज के नए बयान से मची सनसनी, कहा- मर्द को दर्द है, IAS पत्नी पर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप
-

Border 2: कहां हैं बार्डर की ‘फूल कंवर’? सुहागरात का हॉट सीन देकर रातों-रात बनी थीं नेशनल क्रश
-

फेमस डायरेक्टर के पैरों पर गिड़गिड़ाए शाहरुख खान? मांगी माफी, वीडियो ने काटा बवाल, क्या है सच?
-

Border 2 BO Collection Day 1: देशभक्ति की लहर में डूबी ‘बॉर्डर 2’, इतने करोड़ की हुई ऐतिहासिक ओपनिंग
-

Anupam Kher Video: अनुपम खेर नहीं हैं सिकंदर के पापा? फिर क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई!
-

Love Story: पहले किया ‘वन नाइट स्टैंड’ फिर प्यार, एक्ट्रेस ने उम्र में छोटे एक्टर को घर से भगाकर की ऐसी शादी
-

Border 2 X Review: थिएटर्स में गूंजे देशभक्ति के नारे, दर्शकों का मिक्स्ड रिएक्शन, कैसा रहा ‘बॉर्डर 2’ का हाल?
-

Sunjay Kapur की 30,000 Cr. की संपत्ति मामले में नया मोड़, प्रिया सचदेव ने 13 दिन में खेला कौन सा गेम?
-

Salman Khan Legal Notice: मुसीबत में फंसे सलमान खान, दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस, क्या हुआ उनके साथ?
-

Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया तहलका, कर ली इतनी बंपर कमाई

