Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » लेख: क्या पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल मुनीर के बयान का पहलगाम हमले से है नाता? – pakistani army chief general munir statement related to the pahalgam attack
Hindi News

लेख: क्या पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल मुनीर के बयान का पहलगाम हमले से है नाता? – pakistani army chief general munir statement related to the pahalgam attack

HawkNewsBy HawkNewsApril 24, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
शेखर झा, नसीर गनई, नई दिल्ली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स के भारत दौरे के बीच पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के उस हालिया बयान की भी संभावित भूमिका मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां अभी किसी पक्के निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं, लेकिन इंटेलिजेंस अफसरों के मुताबिक ऐसे कई संकेत हैं जो बताते हैं कि जनरल मुनीर के भड़काऊ भाषण ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के इरादों को मजबूती दी।अबू मूसा पर संदेह: ध्यान रहे, जनरल मुनीर ने अपने भाषण में हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक अंतर को तो रेखांकित किया ही था, ‘द्विराष्ट्र सिद्धांत’ का भी समर्थन किया था। इंटेलिजेंस एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, LeT के टॉप कमांडर सैफुल्ला कसूरी उर्फ खालिद इस मामले का एक संदिग्ध साजिशकर्ता है। रावलकोट के दो लश्कर कमांडर भी संदेह के दायरे में हैं, जिनमें एक अबू मूसा बताया जाता है। 18 अप्रैल को मूसा ने रावलकोट में एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें उसने कहा, ‘जिहाद जारी रहेगा, कश्मीर में बंदूकें गरजती रहेंगी, कत्ल होते रहेंगे। भारत बाहरी लोगों को निवास प्रमाणपत्र देकर कश्मीर की डेमोग्राफी बदलना चाहता है।’

सोची-समझी रणनीति: खबरें बताती हैं कि पहलगाम के कई पीड़ितों को कलमा पढ़ने के लिए कहा गया, जो नहीं पढ़ सके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में बताया था कि भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक भारत में वक्फ एक्ट में किए जा रहे बदलावों के बीच पाकिस्तान में दिए जा रहे हिंदू विरोधी बयान सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। इसका मकसद पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को फिर से उठ खड़े होने के लिए उकसाना हो सकता है।

स्थानीय समर्थन: इंटेलिजेंस एजेंसियों का शुरुआती आकलन है कि घटना में छह आतंकवादी शामिल थे, जिन्हें कुछ स्थानीय निवासियों का समर्थन और सहयोग हासिल था। माना जा रहा है कि हमले से कुछ दिन पहले ही वे आतंकी आ चुके थे। अप्रैल की शुरुआत में ऐसे इनपुट भी मिले थे कि कुछ आतंकी इस इलाके की टोह ले रहे हैं। यानी इंटेलिजेंस की नाकामी तो नहीं कही जा सकती।

पर्यटकों पर सबसे बड़ा हमला: पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या की यह घटना अनुच्छे 370 के खात्मे के बाद कश्मीर में हुई सबसे खौफनाक आतंकी कार्रवाई बताई जा रही है। लेकिन देखा जाए तो यह नब्बे के दशक में शुरू हुए उग्रवाद के दौर से लेकर अब तक पर्यटकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला है। इसने मार्च 2000 के उस नरसंहार की याद भी ताजा कर दी जिसमें अनंतनाग के चित्तीसिंगपुरा में सिख समुदाय के 36 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। वह हमला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भारत दौरे के ऐन पहले किया गया था।

PDP और हुर्रियत भी विरोध में: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और हुर्रियत चीफ मीरवाइज उमर फारूक ने इस आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को कश्मीर बंद का अलग-अलग आह्वान किया। यह पहला मौका है जब इन दोनों ने किसी आतंकी हमले के खिलाफ बंद का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके इस आतंकी हमले का शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ है और उसे हर संभव सहायता देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत इस कायराना हमले के सभी दोषियों को उपयुक्त सजा दिलाने के लिए कृतसंकल्प है।

सैलानियों में घबराहट: इस सीजन सैलानियों की उमड़ती भीड़ देखने के बाद अब ट्रैवल ऑपरेटर्स टूर कैंसल कराने के अनुरोधों से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। कश्मीर की लाइफलाइन मानी जाने वाली टूरिजम इंडस्ट्री पर पहलगाम हमले का बुरा असर पड़ना तय माना जा रहा है। इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स नसीर शाह ने बताया, ‘कैंसलेशन के अनुरोधों की जैसे बाढ़ आ गई है।’

आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर: इस बीच सेना के आला अफसरों के मुताबिक, पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्कुल जस का तस है। आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप ही नहीं लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास के ‘लॉन्च पैड’ भी बरकरार हैं। पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी अब जम्मू-कश्मीर में दूसरे रास्तों से घुस रहे हैं क्योंकि कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते 778 किलोमीटर लंबे LOC को पार करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। पिछले साल LOC से घुसपैठ की 10 कोशिशें नाकाम की गईं, जिनमें 25 आतंकवादी मारे गए। पूरे जम्मू-कश्मीर में पिछले दो वर्षों में 144 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। ऐसे में आतंकी संगठन एक बड़ा हमला करके अपनी मौजूदगी दर्शाने के प्रयास में थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजम्मू-कश्मीर आतंकी घटना के बाद पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में खड़ा हुआ | जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के समर्थन में एकजुट हुआ भारत
Next Article Pahalgam Attack Big Update: भारत के एक्शन से पाकिस्तान परेशान, पाक उच्चायोग बंद, सिंधु जल समझौता खत्म
HawkNews
  • Website

Related Posts

भूख हड़ताल के 19वें दिन कैसी है Sonam Wangchuk की सेहत? 9kg से ज्यादा वजन घटा, बोले- 2-4 दिन में नहीं मरूंगा | Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 19 Health Update 9 Kg Weight Loss Appeals Parliament March

July 16, 2026

भूख हड़ताल का 21वां दिन, पर सोनम वांगचुक के हौसले बुलंद, कर डाली बड़ी अपील – Sonam Wangchuk indefinite hunger strike 21 day NEET Paper Leak

July 16, 2026

Oidsha Weather Updates: पुरी में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, अब कैसे होगी रथयात्रा? | Oidsha Weather Updates: Red Alert in Puri, School Closed Due To Jagannath Rath Yatra 2026, Read updates Hindi

July 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,317)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

भूख हड़ताल के 19वें दिन कैसी है Sonam Wangchuk की सेहत? 9kg से ज्यादा वजन घटा, बोले- 2-4 दिन में नहीं मरूंगा | Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 19 Health Update 9 Kg Weight Loss Appeals Parliament March

July 16, 2026

भूख हड़ताल का 21वां दिन, पर सोनम वांगचुक के हौसले बुलंद, कर डाली बड़ी अपील – Sonam Wangchuk indefinite hunger strike 21 day NEET Paper Leak

July 16, 2026

Oidsha Weather Updates: पुरी में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, अब कैसे होगी रथयात्रा? | Oidsha Weather Updates: Red Alert in Puri, School Closed Due To Jagannath Rath Yatra 2026, Read updates Hindi

July 16, 2026

बरसात में सांप घर में क्यों आते हैं, जानिए बचाव और इलाज का सही तरीका

July 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

भूख हड़ताल के 19वें दिन कैसी है Sonam Wangchuk की सेहत? 9kg से ज्यादा वजन घटा, बोले- 2-4 दिन में नहीं मरूंगा | Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 19 Health Update 9 Kg Weight Loss Appeals Parliament March

July 16, 2026

भूख हड़ताल का 21वां दिन, पर सोनम वांगचुक के हौसले बुलंद, कर डाली बड़ी अपील – Sonam Wangchuk indefinite hunger strike 21 day NEET Paper Leak

July 16, 2026

Oidsha Weather Updates: पुरी में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, अब कैसे होगी रथयात्रा? | Oidsha Weather Updates: Red Alert in Puri, School Closed Due To Jagannath Rath Yatra 2026, Read updates Hindi

July 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.