Last Updated:
इंटरनेट पर निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने की समस्या समय के साथ बड़ी होती जा रही है. ऐसे में StopNCII एक ऐसा टूल है जो बिना फोटो देखे ही उसे ऑनलाइन वायरल से रोक देता है. जानिए यह कैसे काम करता है, कितनी हद तक कारगर है और भारत में इसके साथ कौन-कौन से कानूनी विकल्प मौजूद हैं.

अब आप StopNCII टूल की मदद से वायरल होते एमएमएस को रोक सकते हैं.
MMS Leak & StopNCII: इंटरनेट की इस दुनिया में हर रोज सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं के साथ एक दर्दनाक घटना लगातार घट रही है. उनके निजी एमएमएस या तस्वीरें बिना उनकी इजाजत के वायरल की जा रही हैं. व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें आग की तरह फैलाने के लिए लोग इन्हें साजिश का हिस्सा बनकर खूब शेयर भी कर रहे हैं. लेकिन जिस लड़की की ये तस्वीरें होती हैं, उसके लिए यह पल जिंदा जहन्नुम से कम नहीं होता. वह शर्म, डर और अपमान के बोझ तले लगभग टूट जाती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इंटरनेट पर कोई ऐसा सेफगार्ड है, जो इन तस्वीरों को वायरल होने से रोक सके? जवाब है – हाँ. उस सेफगार्ड का नाम है ‘StopNCII’. यह एक ऐसा टूल है, जो वायरल हो रही निजी फोटो और वीडियो को ऑनलाइन फैलने से रोकने में मदद करता है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

