नई दिल्ली. दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी का प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की 50 से ज्यादा स्टेशन, कई ट्रेनें और स्कूल, कॉलेज के साथ कई संस्थान को बंद कर दिया गया. दिल्ली में जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा देर शाम तक भी मौजूद थी. यानी कनॉट प्लेस और पूरा लुटियंस दिल्ली में अभी भी दिल्ली पुलिस के साथ-साथ कई पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती है. 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. हजारों प्रदर्शनकारी दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर अभी भी मौजूद हैं. ऐसे में बड़ा सवाल क्या कल भी दिल्ली में नाकेबंदी रहेगी? क्या 11 अक्टूबर 2026 को भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा बाधित रहेगी?
10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन और पुलिस के कड़े सुरक्षा पहरे के बाद राजधानी दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा था. शनिवार देर शाम तक चले भारी ड्रामे और हजारों डिटेंशन के बाद दिल्ली मेट्रो की बंद 56 स्टेशनों को शाम 6 बजे से बढ़ाकर 10 बजे तक बंद करने का फरमान आय़ा था. प्रशासनिक सूत्रों और ताजा अपडेट्स के मुताबिक, 10 अक्टूबर के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अब स्थिति तेजी से सामान्य की ओर लौट रही है. लेकिन 11 अक्टूबर को भी अगर प्रदर्शन जारी रहेगा तो कुछ मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं.
11 अक्टूबर को भी अगर प्रदर्शन जारी रहेगा तो कुछ मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं.
क्या कल खुले रहेंगे सभी मेट्रो स्टेशन?
शनिवार को सुरक्षा कारणों से जिन 45 से 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद या प्रतिबंधित किए गए थे, उन्हें रविवार सुबह से पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित करने की तैयारी है. डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार, चूंकि मुख्य विरोध प्रदर्शन और तनाव का दिन 10 अक्टूबर बीत चुका है, इसलिए रविवार को यात्रियों को किसी व्यापक या लंबी अवधि की मेट्रो पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, केंद्रीय और संवेदनशील इलाकों जैसे जंतर-मंतर या इंडिया गेट के आस-पास के 1-2 गेट पर एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए सतर्कता बरती जा सकती है, लेकिन ट्रेनें सभी रूट्स पर सुचारू रूप से दौड़ेंगी.
ट्रैफिक पुलिस और रोड ट्रांसपोर्ट
डीटीसी बस और कैब डायवर्जन और नाकेबंदी में ढील रविवार हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि शनिवार को जिन 30 से अधिक स्थानों पर भारी रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग की गई थी, उन्हें रविवार को ट्रैफिक के दबाव घटने के साथ ही हटा लिया जाएगा. फरीदाबाद, नोएडा चिल्ला बॉर्डर और गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जो गहन वाहन जांच और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसमें रविवार को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन सुगम हो जाएगा. उबर-ओला जैसी कैब सेवाएं भी बिना किसी विशेष रोकटोक के चालू रहेंगी.
क्या 11 अक्टूबर 2026 को भी कुछ ट्रेनें रद्द होंगी?
11 अक्टूबर क्या रहेंगे बंद, क्या खुलेंगे?
चूंकि 11 अक्टूबर 2026 को रविवार का दिन है, इसलिए अधिकांश स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और कोर्ट वैसे भी बंद रहते हैं. शनिवार को न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन की एडवाइजरी के कारण कनॉट प्लेस और आसपास के बाजारों में जो ऐहतियाती सन्नाटा पसरा था, वह रविवार को साप्ताहिक बाजार खुलने के साथ ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगा. बाजार और दुकानें अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी.
इंटरनेट सेवाओं पर रविवार को क्या होगा असर?
नई दिल्ली जिले के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक के लिए जो मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित की गई थीं, वे अब पूरी तरह बहाल हो चुकी हैं. रविवार को डेटा सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. अगर रविवार को प्रदर्शन नहीं हुए तो सेवाएं लगातार जारी रहेंगी.
कुलममिलाकर रविवार को स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. हालांकि सीजेपी के हजारों समर्थक अभी भी दिल्ली और आसपास के इलाके में हैं. ऐसे में दिल्ली में तैनात भारी अर्धसैनिक बलों और पुलिस जवानों की संख्या में कटौती के अनुमान नहीं हैं. हालांकि संवेदनशील सरकारी इमारतों और कार्यालयों के बाहर मानक सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी.

