Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 30
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » राफेल, Su-30mki और तेजस की धार होगी तेज, जब 5500 KMPH की रफ्तार से होगा अटैक, धूल में मिल जाएंगे दुश्‍मन – Astra MK3 Gandiva supersonic ballistic air to air missile 5500 kmph speed 350 kilometer range rafale su30mki tejas fighter jet
Hindi News

राफेल, Su-30mki और तेजस की धार होगी तेज, जब 5500 KMPH की रफ्तार से होगा अटैक, धूल में मिल जाएंगे दुश्‍मन – Astra MK3 Gandiva supersonic ballistic air to air missile 5500 kmph speed 350 kilometer range rafale su30mki tejas fighter jet

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 24, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

DRDO Missile Project: भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में हर दिन नई इबारत लिख रहा है. इंडियन डिफेंस साइंटिस्‍ट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हवा से हवा में मार करने वाली ऐसी मिसाइल को डेवलप किया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. चीन और पाकिस्‍तान जैसे देश सकते में आ गए हैं. DRDO ने खासकर इंडियन एयरफोर्स के लिए Astra MK-3 मिसाइल विकसित की है, जो एयर-टू-एयर अटैक कैपेबिलिट को कई गुना बढ़ा देगी. Astra MK-3 का इंटीग्रेशन कंप्‍लीट होने के बाद राफेल, Su-30MKI और तेजस जैसे फाइटर जेट की युद्धक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी. इस मिसाइल को आधिकारिक तौर पर गांडीव नाम दिया गया है. यह मिसाइल भारत की वायुसेना की मारक क्षमता और रणनीतिक बढ़त को कई गुना बढ़ाने वाली मानी जा रही है. गांडीव Astra सीरीज की अब तक की सबसे उन्नत कड़ी है, जो अपने Astra MK-1 और MK-2 से कहीं अधिक घातक और सक्षम है. इस मिसाइल का इस्‍तेमाल नेवी द्वारा भी किया जा सकता है, लेकिन इसमें कुछ टेक्‍नोलॉजिकल बदलाव करने होंगे.

Astra MK-1 की मारक क्षमता जहां 80 से 110 किलोमीटर तक थी, वहीं MK-2 की रेंज 140 से 160 किलोमीटर तक पहुंच गई थी. अब गांडीव यानी Astra MK-3 के साथ भारत ने लंबी दूरी के हवा से हवा मिसाइल सेगमेंट में एक नई छलांग लगाई है. इसकी अनुमानित रेंज 300 से 350 किलोमीटर बताई जा रही है, जो इसे दुनिया की सबसे उन्नत एयर-टू-एयर मिसाइलों की कैटेगरी में ला खड़ा करती है. इससे भारतीय लड़ाकू विमान दुश्मन के विमानों को उनकी रडार सीमा से बाहर रहते हुए भी निशाना बना सकेंगे. गांडीव नामकरण भी अपने आप में प्रतीकात्मक है. महाभारत के महान धनुर्धर अर्जुन के धनुष ‘गांडीव’ की तरह यह मिसाइल भी सटीकता, शक्ति और विश्वसनीयता का प्रतीक मानी जा रही है. DRDO के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मिसाइल को अत्यधिक सटीक लक्ष्य भेदन, लंबी दूरी तक स्थिर गति बनाए रखने और आधुनिक हवाई युद्ध की जटिल परिस्थितियों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है.

गांडीव मिसाइल क्या है और इसे किसने विकसित किया है?
‘गांडीव’ दरअसल Astra Mk-3 एयर-टू-एयर मिसाइल का नया नाम है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है. इसका नाम महाभारत के अर्जुन के धनुष ‘गांडीव’ से प्रेरित है.

गांडीव मिसाइल की रेंज और गति कितनी है?
इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 340 से 350 किलोमीटर तक बताई जा रही है, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों में शामिल करती है. यह मैक 4.5 तक की सुपरसोनिक गति बनाए रखने में सक्षम है.

गांडीव में कौन-सी आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की गई है?
इसमें सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है, जिससे लंबी दूरी तक तेज रफ्तार और स्थिर उड़ान संभव होती है. मार्गदर्शन के लिए मिड-कोर्स इनर्शियल गाइडेंस और अंतिम चरण में एक्टिव रडार होमिंग (AESA सीकर) का उपयोग किया गया है.

गांडीव मिसाइल किन लक्ष्यों को निशाना बना सकती है?
यह मिसाइल उच्च गति से उड़ने वाले और तेजी से दिशा बदलने वाले लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. खासतौर पर AWACS विमान, एयर टैंकर और दुश्मन के लड़ाकू विमानों को दृश्य सीमा से परे मार गिराने के लिए इसे डिजाइन किया गया है.

भारतीय वायुसेना में इसका उपयोग कैसे होगा?
गांडीव मिसाइल को भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों जैसे Su-30MKI और स्वदेशी तेजस फाइटर जेट्स के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे भारत की एयर डॉमिनेंस और स्ट्राइक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.

क्‍या है खासियत?

तकनीकी दृष्टि से गांडीव की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) प्रोपल्‍सन सिस्‍टमर है. यह अत्याधुनिक तकनीक वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन का उपयोग ऑक्सीडाइज़र के रूप में करती है, जिससे मिसाइल को अपने भीतर अतिरिक्त ऑक्सीडाइज़र ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे मिसाइल का वजन कम होता है और ईंधन की दक्षता बढ़ती है. इसका सीधा फायदा यह है कि मिसाइल अधिक दूरी तक और अधिक समय तक सुपरसोनिक गति बनाए रख सकती है. SFDR सिस्‍टम के कारण गांडीव कथित मैक 4.5 तक की गति (5500 KMPH से ज्‍यादा की रफ्तार) हासिल कर सकती है. खास बात यह है कि यह गति केवल प्रारंभिक चरण तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मिसाइल उड़ान के दौरान लंबे समय तक सुपरसोनिक बनी रहती है. पारंपरिक रॉकेट मोटर वाली मिसाइलों में ईंधन जलने के बाद गति घटने लगती है, लेकिन गांडीव में यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है.

Astra Mk-3 मिसाइल से हवा में ही दुश्‍मन टारगेट को ध्‍वस्‍त करना आसान हो जाएगा. (फाइल फोटो/Reuters)

रैमजेट इंजन

गांडीव की एक और महत्वपूर्ण विशेषता इसका थ्रॉटल-एबल रैमजेट इंजन है. सामान्य ठोस ईंधन रॉकेट मोटर एक निश्चित दर से जलते हैं और उनमें गति को नियंत्रित करने की सीमित क्षमता होती है. इसके विपरीत गांडीव का SFDR इंजन उड़ान के दौरान अपने थ्रस्ट को नियंत्रित कर सकता है. हॉट गैस फ्लो कंट्रोलर के जरिए यह मिसाइल अपनी गति और मार्ग को परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है. उदाहरण के तौर पर अंतिम चरण में यह अचानक तेज हो सकती है, ताकि दुश्मन विमान द्वारा किए गए तीखे मोड़ों और बचाव उपायों को मात दी जा सके, या फिर लंबी दूरी तक ऊर्जा बचाने के लिए गति को संतुलित रख सकती है. रणनीतिक दृष्टि से गांडीव भारतीय वायुसेना को बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) लड़ाई में निर्णायक बढ़त देगा. आधुनिक हवाई युद्ध में अक्सर मुकाबला दृश्य सीमा (Visibility Range) से बाहर ही होता है, जहां पहले हमला करने और पहले लक्ष्य भेदने की क्षमता बेहद अहम होती है. गांडीव की लंबी रेंज, हाई-स्‍पीड और अपडेटेड गाइड‍िंग सिस्‍टम इसे इस क्षेत्र में बेहद प्रभावी हथियार बनाती है.

एयर डिफेंस सिस्‍टम होगा और मजबूत

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि गांडीव की तैनाती से भारत न केवल अपनी वायु रक्षा और आक्रामक क्षमता को मजबूत करेगा, बल्कि स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भी नई दिशा मिलेगी. यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत स्वदेशी तकनीक के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जिनके पास SFDR जैसी उन्नत मिसाइल प्रोपल्‍सन टेक्निक है. कुल मिलाकर, ‘गांडीव’ मिसाइल भारत की सैन्य ताकत में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देती है. इसकी तकनीकी खूबियां, लंबी मारक क्षमता और उच्च गति भारतीय वायुसेना को भविष्य के हवाई युद्धों के लिए कहीं अधिक सक्षम बनाएंगी. यह न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि वैश्विक रक्षा प्रौद्योगिकी के मानचित्र पर भारत की स्थिति को भी और सुदृढ़ करेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSchool Closed: बारिश और बर्फबारी से लौटी शीत लहर, UP से उत्तराखंड तक कहां-कहां आज स्कूल बंद | School Closed, 24 January 2026: Uttar Pradesh-Delhi-Uttarakhand Weather Triggers Kaha School Band List News Hindi
Next Article PM Kisan Samman Nidhi Yojana की लिस्ट से कहीं आपका नाम बाहर तो नहीं? मोबाइल से कैसे चेक करें अपना स्टेटस | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Update Rs 2000 Expected in February-March 2026; Complete Your e-KYC Now to Avoid Payment Delays
HawkNews
  • Website

Related Posts

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 30 जून को बदल गए दाम,शॉपिंग से पहले देख लें नया रेट | Silver Rate Today 30 June 2026 city wise price 1Kg to 100gm full list chandi ka aaj kya hai bhav Update news

June 30, 2026

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

June 30, 2026

Pakistan Threatens India: ‘हाथ काट देंगे’, बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी | pakistan threatens india warning over indus waters treaty dispute World news hindi

June 30, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,944)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 30 जून को बदल गए दाम,शॉपिंग से पहले देख लें नया रेट | Silver Rate Today 30 June 2026 city wise price 1Kg to 100gm full list chandi ka aaj kya hai bhav Update news

June 30, 2026

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

June 30, 2026

Pakistan Threatens India: ‘हाथ काट देंगे’, बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी | pakistan threatens india warning over indus waters treaty dispute World news hindi

June 30, 2026

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 30 जून को बदल गए दाम,शॉपिंग से पहले देख लें नया रेट | Silver Rate Today 30 June 2026 city wise price 1Kg to 100gm full list chandi ka aaj kya hai bhav Update news

June 30, 2026

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

June 30, 2026

Pakistan Threatens India: ‘हाथ काट देंगे’, बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी | pakistan threatens india warning over indus waters treaty dispute World news hindi

June 30, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.