Entertainment
oi-Purnima Acharya
Neena Gupta: हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वध 2’ के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोगों को फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। नीना गुप्ता अपनी शानदार फिल्मों और सशक्त किरदारों के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा।
काम को लेकर नीना गुप्ता का शॉकिंग खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए ऐसे अनुभव शेयर किए, जो चौंकाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें अपनी इच्छा के विरुद्ध छोटे और महत्वहीन रोल करने पड़े थे और कई बार सेट पर अपमानजनक व्यवहार भी झेलना पड़ा था।

‘दिल से नहीं, मजबूरी में किए रोल’
नीना गुप्ता ने बताया कि एक फिल्म में वह केवल शक्ति कपूर के गैंग की एक गुमनाम सदस्य बनकर रह गई थीं। उनका काम सिर्फ फ्रेम में खड़े रहना था। उन्होंने स्वीकार किया कि ये वो काम थे, जिन्हें उन्होंने दिल से कभी नहीं किया लेकिन हालात ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया था।
फिल्म के सेट पर डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत
-एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने ये खुलासा किया कि एक फिल्म के सेट पर निर्देशक ने उनके साथ बहुत ही गलत बर्ताव किया था। बिना किसी गलती के उन्हें गालियां दी थीं, अपशब्द कहे थे। नीना गुप्ता ने कहा कि जिन शब्दों का इस्तेमाल हुआ, उनका जिक्र भी वह नहीं कर सकतीं। उस वक्त उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि उन्हें सबकुछ सहना पड़ा। मैंने पैसों के लिए ये सब किया।
-नीना गुप्ता के मुताबिक अगर उस समय कोई बेहतर विकल्प होता, तो वह ऐसे काम कभी नहीं करतीं। संघर्षों के बावजूद नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई। वह ‘गांधी’, ‘साथ-साथ’, ‘मंडी’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘घर जमाई’, ‘खलनायक’ और ‘अंत’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। फिलहाल वह ‘वध 2’ में संजय मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं, जहां उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है।
ओटीटी पर भी कायम है नीना गुप्ता का दबदबा
सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं, नीना गुप्ता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘खानदान’, ‘गुल गुलशन गुलफाम’, ‘सोन परी’, ‘मेड इन हेवन’ और खास तौर पर ‘पंचायत’ जैसी सीरीज ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी पॉपुलर बना दिया है। अब दर्शकों को पंचायत के अगले सीजन का इंतजार है।
संघर्ष से सफलता तक की कहानी
नीना गुप्ता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और धैर्य के दम पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। सेट पर अपमान से लेकर आज सम्मानित कलाकार बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक भी है और सोचने पर मजबूर करने वाला भी।
-

‘मुझे पैसे चाहिए’, पेट पालने के लिए दुबई में ये कौन सा काम करने लगीं Rimi Sen? देखकर लोगों के उड़े होश
-

4 एक्टर, 3 बिजनेसमैन सहित 12 लोगों से चला इस फेमस एक्ट्रेस का अफेयर, अब 55 की उम्र में हो गया ऐसा हाल
-

OTT Releases This Week: थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा होगा फरवरी का दूसरा हफ्ता, क्या देखें-कब देखें?
-

कौन हैं Ruhi Singh जिनके व्हाट्सऐप चैट हुए Leak? ‘गंदे मैसेजेस’ ने मचाया हंगामा, पुलिस हुई शॉक्ड, क्या हुई बात
-

डायरेक्टर ने फेमस एक्ट्रेस संग की ऐसी हरकत, हालत हुई खराब, दी गंदी सजा और ऐसा दर्द आप सोच नहीं सकते
-

Vadh 2 BO Collection Day 3: संजय मिश्रा–नीना गुप्ता की ‘वध 2’ का चला जादू, तीसरे जिन की इतनी कमाई
-

Shehnaaz Gill on Cheating: रिश्ते में चीटिंग पर शहनाज गिल ने ऐसा क्या कह दिया कि हो गया बवाल!
-

वैलेंटाइन डे से पहले Vada Pav Girl ने मिस्ट्री मैन के साथ की ऐसी हरकत, ‘I Love You’ रील से मची सनसनी
-

सलमान खान फिल्म्स ने रिलीज किया यूलिया वंतूर का गाना, अरिजीत सिंह ने दी है आवाज
-

Mardaani 3 BO Day 9: रानी मुखर्जी की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार जोड़े इतने करोड़ रुपये
-

Vadh 2 BO Collection Day 1: ‘वध 2’ की धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर संजय मिश्रा की फिल्म ने की कितनी कमाई?
-

‘तब आपने मुझे संभाला था’, सुनील थापा के निधन पर टूटी प्रियंका चोपड़ा,ऑनस्क्रीन कोच को याद कर किया बड़ा खुलासा
-

एस एस राजमौली ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को मायथोलॉजी बताई, सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी
-

एकता कपूर ने पापा जितेंद्र को कहा ‘इच्छाधारी नाग, क्या हुई बात? लोग बोले- तुम तो ‘नागमाता’ हो
-

Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
