Last Updated:
CJP Workers Beaten: नीट-यूज पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में विरोध-प्रदर्शन किया गया था. बाद में छात्रों और युवाओं की डिमांड सरकार ने मान ली थी और तब जाकर विरोध्-प्रदर्शन समाप्त हुआ था.
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मारपीट का आरोप लगाया है. (फोटो: PTI)
CJP Workers Beaten: राजस्थान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कूल की जांच करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता और अन्य कार्यकर्ताओं को स्थानीय ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि उनके साथ भी मारपीट की गई और कार के शीशे तोड़ डाले गए. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह आक्रोशित ग्रामीण CJP की टीम को खदेड़ रहे हैं और उनके वाहनों पर अटैक किया जा रहा है. CJP का एक कार्यकर्ता कार पीछे छूट गया तो उसको ग्रामीण पीटने लगे.
राजस्थान में स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर Cockroach Janata Party (CJP) ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. CJP के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव में निरीक्षण के दौरान उनकी टीम पर हमला किया गया. उन्होंने दावा किया कि गांव का स्कूल पिछले कई वर्षों से भैंसों के बाड़े में संचालित हो रहा है और पिछले साल निरीक्षण के दौरान भी यही स्थिति थी. रांका के मुताबिक, टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कुछ लोग वहां मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि CJP के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई. उनके अनुसार, वाहनों के शीशे तोड़े गए, मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त किए गए और एक महिला के साथ भी मारपीट हुई. रांका ने दावा किया कि उनकी शर्ट फाड़ दी गई, जबकि टीम के एक सदस्य के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. उन्होंने पत्थरबाजी किए जाने का भी आरोप लगाया.ण्
VIDEO | Jaipur, Rajasthan: Cockroach Janata Party (CJP) co-convenor Ashutosh Ranka says, “We had gone to inspect the school in Rampura-Kanwarpura village. For the past several years, the school has been operating in a buffalo shed. We had gone for an inspection last year as well,… https://t.co/MqgiMSCt8R pic.twitter.com/pWxyPwsyyW

