Last Updated:
Hyderabad Fire: हैदराबाद के नामपल्ली में कमाथ होटल के पास फर्नीचर दुकान में आग लगी है, जिसमें छह लोग फंसे हैं. AIMIM के मिजा रहमत बेग कादरी और तेलंगाना स्टेट फायर डीजी विक्रम सिंह मान मौके पर मौजूद हैं. बचाव और राहत कार्य तेजी से चल रहा है.
फर्नीचर दुकान में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. (एएनआई)हैदराबाद (तेलंगाना). हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को कमाथ होटल के पास एक फर्नीचर दुकान में आग लग गई. AIMIM पार्टी के एमएलसी मिजा रहमत बेग कादरी ने ANI को बताया कि छह लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा, “कुल छह लोग एक बिल्डिंग में फंसे हैं और अधिकारी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.” आग बुझाने के लिए चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, अधिकारियों ने बताया.
About the Author
Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

