International
oi-Divyansh Rastogi
ISIS Plotted Attack on US: जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल पूरे एशिया को हिला रहा था, उसी वक्त दुनिया के एक कोने में एक और तबाही की पटकथा लिखी जा रही थी – और इस बार निशाना था अमेरिका। लेकिन FBI की तत्परता और तेज एक्शन ने अमेरिका को एक और 9/11 जैसी तबाही से बचा लिया।
इस हमले की साजिश रची गई थी मिशिगन के वॉरेन शहर में स्थित एक अत्यंत संवेदनशील सैन्य बेस – TACOM (Tank-Automotive & Armaments Command) पर। यही वह जगह है जहां अमेरिकी सेना के लिए टैंक, हथियार और बख्तरबंद वाहन विकसित किए जाते हैं। और इस बार दुश्मन कोई गिरोह या गैंगस्टर नहीं, बल्कि आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित एक अकेला लेकिन बेहद खतरनाक ऑपरेटर था – अम्मार अब्दुल माजिद-मोहम्मद सईद।

साजिश का प्लान: खून, गोलियां और खौफ
FBI के अनुसार, अम्मार TACOM बेस पर घुसकर वहां मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर सामूहिक गोलीबारी की योजना बना रहा था। उसके इरादे थे साफ- ‘मैं अधिक से अधिक अमेरिकी सैनिकों को मारना चाहता हूं। उन्हें उसी की भाषा में जवाब देना होगा जो उन्होंने हमारे मुस्लिम देशों के साथ किया।’ अम्मार ने न सिर्फ हथियार जुटाए थे, बल्कि उसने साइट का दौरा कर रेकी भी की थी। उसने हमले के दिन और समय तक फिक्स कर लिए थे। यह महज कुछ ही दिनों की बात थी कि TACOM के अंदर मौत का खेल शुरू हो जाता।
FBI की जासूसी और ऑपरेशन: ‘Code Black’
FBI की खुफिया टीम और अंडरकवर अधिकारियों ने इस साजिश का भंडाफोड़ किया। सोशल मीडिया पर सईद का ISIS समर्थक कंटेंट, एन्क्रिप्टेड चैट्स और संदिग्ध हथियार खरीददारी ने उसे रडार पर ला दिया। उसने हमले से पहले लोकेशन की जानकारी इकट्ठा कर ली थी, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों की भनक मिलते ही उसे सरविलांस पर रखा गया।
‘Code Black’ नाम का एक सीक्रेट ऑपरेशन मिशिगन में शुरू हुआ और जैसे ही अम्मार ने अंतिम चरण की तैयारी की, FBI की SWAT यूनिट ने उसे अचानक दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से अधपके बम, AR-15 राइफल और GPS मैप्स बरामद हुए।
कौन है सईद और उसके खिलाफ क्या आरोप हैं?
ISIS से जुड़ा कट्टरपंथी तत्व। उस पर विदेशी आतंकवादी संगठन को समर्थन देने और साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अब अमेरिकी न्याय प्रणाली के तहत उस पर मुकदमा चलेगा।
FBI और अधिकारियों का क्या कहना है?
FBI के सहायक निदेशक काश पटेल ने कहा- ‘हमारी टीमों ने समय रहते कार्रवाई की और कई जानें बचाई। यह दिखाता है कि अमेरिका में घरेलू आतंक का खतरा अभी भी ज़िंदा है।’
भारत-पाक तनाव से जुड़ा एंगल?
सूत्रों का कहना है कि FBI इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अम्मार की साजिश भारत-पाकिस्तान तनाव के समय को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, ताकि अमेरिकी एजेंसियां एशिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए घरेलू हमलों को नजरअंदाज करें।
यह भी संभावना जताई जा रही है कि अम्मार ISIS के पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था, जिनका मकसद वैश्विक स्तर पर आतंक का सिंक्रनाइज अटैक करना था।
NEW from your FBI: I can now confirm reports that our FBI teams and partners foiled an attempted ISIS attack on one of our U.S. military bases in Warren, Michigan.
The individual, Ammar Abdulmajid-Mohamed Said, plotted a mass shooting at the U.S. Army’s Tank-Automotive &…
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) May 15, 2025 “>
एक और 9/11 जैसा हमला टल गया… इस बार वक्त रहते
अम्मार की गिरफ्तारी ने साबित किया है कि आतंक अब सीमाओं का मोहताज नहीं रहा। वह अकेले भेड़िए की शक्ल में आपके ही बीच पलता है, इंटरनेट पर प्रेरित होता है, और आपकी ही सड़कों पर खून बहाने का सपना देखता है। इस बार अमेरिका बाल-बाल बचा।
-

India Pakistan War: BSF जवान पूर्णम कुमार साहू की वतन वापसी, अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए लौटे भारत
-

India Pakistan War: ‘अगर प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो सब कुछ संभव है’, BSF जवान की वतन वापसी पर पत्नी हुईं भावुक
-

कौन है पाकिस्तान की मुशाल मलिक, जो BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के बदले करना चाहती थी पति की रिहाई का सौदा
-

Shivangi Singh Rafale Pilot: ‘बेटी PAK की कैद में है…’, झूठी खबर पर क्या बोले राफेल पायलट शिवांगी के पिता?
-

SC Chief Justice BR Gavai: : ‘नोटबंदी से बुलडोजर तक’, ये हैं देश के 52वें चीफ जस्टिस बीआर गवई के 5 बड़े फैसले
-

MP News: जानिए अब क्या होगा मंत्री शाह का, हाईकोर्ट ने दिया FIR दर्ज का आदेश, कर्नल सोफिया पर दिया था बयान
-

Guru Gochar: गुरु का राशि परिवर्तन , चमकने वाली हैं इन तीन राशियों की किस्मत, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं
-

‘बहुत दुबली है’, बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना को भी झेलनी पड़ी थी बेइज्जती, कभी जुड़ा था दिग्गज नेता से नाम
-

कौन हैं कशिश चौधरी? जो पाकिस्तान के बलुचिस्तान में बनीं पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर
-

बिहार के लाल ने किया कमाल! एयर मार्शल भारती के पिता की आंखें खुशी से नम, कहा-‘गर्व है, देश के काम आ रहा बेटा’
-

‘वही सफल हुए जिनके पास कहानी थी,’ विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर अब अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
-

Guru ka Rashi Parivartan: साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन आज, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
-

Bihar News: बिहार की गाड़ी, बांग्लादेश का झंडा और बॉर्डर क्षेत्र, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, जानिए मामला
-

Bihar Today: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा सिवान, CM देंगे 50 लाख
-

India Pakistan Tension: भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश

