Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » भारत की परमाणु ताकत: 2000 के बाद 92% वृद्धि, FAS रिपोर्ट.
Hindi News

भारत की परमाणु ताकत: 2000 के बाद 92% वृद्धि, FAS रिपोर्ट.

HawkNewsBy HawkNewsApril 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

दो परमाणु संपन्न देशों से घिरे भारत ने साल 2000 के बाद अपने परमाणु हथियारों में अनुमानित रूप से 92% की वृद्धि दर्ज की है. अमेरिका स्थित प्रतिष्ठित थिंक टैंक ‘Federation of American Scientists’ (FAS) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2000 में भारत के पास लगभग 13 परमाणु हथियार थे. अब, 25 वर्षों बाद, यह संख्या बढ़कर अनुमानित 180 तक पहुंच चुकी है. इसका अर्थ है कि हर साल औसतन 7 नए परमाणु हथियार भारत ने अपने ज़खीरे में जोड़े हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कोई भी परमाणु हथियार तैनात नहीं हैं, सभी रिजर्व में रखे हुए हैं. भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 को पोखरण, राजस्थान में किया था, जिसका कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था.

दुनिया में कितने हैं परमाणु हथियार?

दुनिया के 195 देशों में से केवल 9 देश ही परमाणु हथियार संपन्न हैं. FAS की रिपोर्ट के अनुसार, इन 9 देशों के पास कुल मिलाकर 12,331 परमाणु हथियार हैं (अनुमान). चौंकाने वाली बात यह है कि इनका लगभग 90% हिस्सा केवल अमेरिका और रूस के पास है. रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में करीब 9,604 परमाणु हथियार “मिलिट्री-रेडी” यानी सैन्य रूप से उपयोग के लिए तैयार स्थिति में हैं. इनमें से करीब 3,804 परमाणु हथियार बैलिस्टिक मिसाइलों और बॉम्बर बेस पर तैनात हैं. इन तैनात हथियारों में से लगभग 2,100 परमाणु हथियार “हाई अलर्ट” मोड पर हैं, जिन्हें बेहद कम नोटिस पर लॉन्च किया जा सकता है.

भारत, चीन, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस और यूके अपने परमाणु हथियार बढ़ा रहे हैं. वहीं अमेरिका अब भी धीरे-धीरे अपने परमाणु हथियारों का भंडार घटा रहा है. इतिहास के संदर्भ में देखें तो दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या शीत युद्ध (Cold War) के समय की तुलना में काफी कम हुई है. साल 1986 में जहां परमाणु हथियारों की कुल संख्या लगभग 70,300 थी, वहीं 2025 की शुरुआत तक यह संख्या घटकर अनुमानित 12,331 रह गई है.

विश्व का परमाणु ज़खीरा, 2025 (अनुमान)
देश कुल परमाणु भंडार सैन्य तैयार हथियार भंडार किए गए हथियार  तत्काल लॉन्च योग्य
रूस 5,449 4,299 2,589 1,710
अमेरिका 5,277 3,700 1,930 1,670
फ्रांस 290 290 10 280
चीन 600 600 576 24
यूके 225 225 105 120
इजराइल 90 90 90 0
पाकिस्तान 170 170 170 0
भारत 180 180 180 0
उत्तर कोरिया 50 50 50 0
कुल मिलाकर 12,331 9,604 5,700 3,804

भारत की परमाणु ताकत का सफर, आंकड़े कर देंगे हैरान
18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘स्माइलिंग बुद्धा’ नाम दिया गया. इस परीक्षण के साथ ही भारत परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया. FAS (Federation of American Scientists) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1998 में भारत ने पहले 3 परमाणु बम बनाए थे. रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 1999 में भारत के पास 8 परमाणु हथियार थे, इसी साल पाकिस्तान के साथ ‘कारगिल जंग’ भी हुई थी. साल 2008 से 2012 तक भारत ने हर साल अपने परमाणु हथियारों के भंडार में औसतन 10 परमाणु बमों की वृद्धि की, हालांकि, 2013, 2014, 2019 और 2022 में इस समय अवधि के दौरान परमाणु हथियारों की संख्या में कोई वृद्धि दर्ज नहीं हुई.

भारत परमाणु हथियार 1998 – 2025 (अनुमान)
साल परमाणु हथियार  बदलाव % वृद्धि
1998 3 3 100
1999 8 5 62.5
2000 13 5 38.5
2001 18 5 27.8
2002 23 5 21.7
2003 28 5 17.9
2004 33 5 15.2
2005 38 5 13.2
2006 43 5 11.6
2007 50 7 14.0
2008 60 10 16.7
2009 70 10 14.3
2010 80 10 12.5
2011 90 10 11.1
2012 100 10 10.0
2013 100 0 0.0
2014 100 0 0.0
2015 110 10 9.1
2016 120 10 8.3
2017 130 10 7.7
2018 140 10 7.1
2019 140 0 0.0
2020 150 10 6.7
2021 160 10 6.3
2022 160 0 0.0
2023 164 4 2.4
2024 172 8 4.7
2025 180 8 4.4

भारत का परमाणु लॉन्च सिस्टम, Nuclear Triad!
आज भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिन्हें Nuclear Triad की क्षमता हासिल है. इसका मतलब है कि भारत के पास परमाणु हथियारों को जमीन से, पानी से (परमाणु पनडुब्बियों द्वारा) और आकाश से (परमाणु बम गिराने वाले विमानों द्वारा) दागने की क्षमता है.

आकाश से हमला करने के लिए भारत के पास सुखोई-30 MKI, जगुआर और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमान हैं, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

ज़मीन से हमला करने के लिए अग्नि मिसाइल श्रृंखला मौजूद है, जिसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर से लेकर 6,000 किलोमीटर तक है.

पानी से हमला करने के लिए भारत के पास अरिहंत क्लास परमाणु पनडुब्बियां हैं, जो गहराई में रहते हुए दुश्मन पर परमाणु हमला करने की ताकत रखती हैं.

**नोट: ऊपर दिया गया सारा डाटा अमेरिका स्थित प्रतिष्ठित थिंक टैंक ‘Federation of American Scientists’ (FAS) की रिपोर्ट का है और सभी अनुमानित हैं. हर देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं, यह एक गुप्त जानकारी है, इसलिए यहां दिए गए अनुमान में कुछ गलतियां हो सकती हैं. ज्यादातर परमाणु संपन्न देश अपने हथियारों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं देते. हालांकि, हर देश में गुपनियता का स्तर अलग-अलग होता है .

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBengaluru Rehab Patient Video,वॉर्डन के कपड़े-टायलेट साफ करने से मना करने पर डंडों से पीटा, कर्नाटक के रिहैब सेंटर में जानवरों जैसा सलूक-वीडियो – bengaluru rehab patient dragged and beaten after refusing to wash warden clothes and toilet watch video
Next Article Weather Forecast: 'अल नीनो नहीं, बर्फबारी कम', इस साल कैसा रहेगा मानसून? IMD ने दी जानकारी
HawkNews
  • Website

Related Posts

जिसे छेड़ा वो निकली महिला पुलिसकर्मी, प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले को जमकर कूटा, लोग बोले- लेडी सिंघम, Video | West Bengal, Man exposed his private parts Off Duty lady constable; then dragged him police station video

July 16, 2026

Taj Hotel Mumbai BMC Notice 22 Crore | ताज होटल पर बीएमसी का 22 करोड़ का नोटिस, वापस ली 26/11 हमले के बाद सुरक्षा बैरिकेड्स की छूट

July 16, 2026

Adinath Kothare: रामायण के ‘भरत’ का हुआ तलाक, टूटी 15 साल की शादी, पत्नी उर्मिला कौन? | Adinath Kothare, Ramayan Bharat, gets divorced; 15-year marriage ends, who is his wife Urmila? Profile Hind

July 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,327)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

जिसे छेड़ा वो निकली महिला पुलिसकर्मी, प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले को जमकर कूटा, लोग बोले- लेडी सिंघम, Video | West Bengal, Man exposed his private parts Off Duty lady constable; then dragged him police station video

July 16, 2026

Taj Hotel Mumbai BMC Notice 22 Crore | ताज होटल पर बीएमसी का 22 करोड़ का नोटिस, वापस ली 26/11 हमले के बाद सुरक्षा बैरिकेड्स की छूट

July 16, 2026

Adinath Kothare: रामायण के ‘भरत’ का हुआ तलाक, टूटी 15 साल की शादी, पत्नी उर्मिला कौन? | Adinath Kothare, Ramayan Bharat, gets divorced; 15-year marriage ends, who is his wife Urmila? Profile Hind

July 16, 2026

पश्चिम बंगाल के मदरसे में ED की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख नकद और 180 ग्राम सोने के सिक्के जब्त

July 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

जिसे छेड़ा वो निकली महिला पुलिसकर्मी, प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले को जमकर कूटा, लोग बोले- लेडी सिंघम, Video | West Bengal, Man exposed his private parts Off Duty lady constable; then dragged him police station video

July 16, 2026

Taj Hotel Mumbai BMC Notice 22 Crore | ताज होटल पर बीएमसी का 22 करोड़ का नोटिस, वापस ली 26/11 हमले के बाद सुरक्षा बैरिकेड्स की छूट

July 16, 2026

Adinath Kothare: रामायण के ‘भरत’ का हुआ तलाक, टूटी 15 साल की शादी, पत्नी उर्मिला कौन? | Adinath Kothare, Ramayan Bharat, gets divorced; 15-year marriage ends, who is his wife Urmila? Profile Hind

July 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.