Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » नेशनल हेराल्‍ड केस: सोनिया और राहुल गांधी पर 58 दिन पहले दर्ज हुई नई FIR, सैम पित्रोदा का भी नाम, कांग्रेस बेखबर – national herald case rahul gandhi sonia gandhi new fir economic offences wing EOW rupees 2000 crore money laundering
Hindi News

नेशनल हेराल्‍ड केस: सोनिया और राहुल गांधी पर 58 दिन पहले दर्ज हुई नई FIR, सैम पित्रोदा का भी नाम, कांग्रेस बेखबर – national herald case rahul gandhi sonia gandhi new fir economic offences wing EOW rupees 2000 crore money laundering

HawkNewsBy HawkNewsNovember 30, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Agency:एजेंसियां

Last Updated:November 30, 2025, 07:23 IST

National Herald Case: नेशनल हेराल्‍ड केस राजनीतिक रूप से काफी अहम है. इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी आरोपी हैं. ED इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है. अब दिल्‍ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से इसी मामले में नई एफआईआर दर्ज की गई है. ऐसे में आने वाले समय में गांधी परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

नेशनल हेराल्‍ड केस: सोनिया और राहुल पर 58 दिन पहले नई FIR, कांग्रेस बेखबरNational Herald Case: नेशनल हेराल्‍ड केस में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है. (फाइल फोटो/PTI)

National Herald Case: नेशनल हेराल्‍ड केस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है. नेशनल हेराल्‍ड केस में पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर छानबीन चल रही है. अब इस मामले में दिल्‍ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने इसी मामले में नए सिरे से FIR दर्ज की है. ऐसे में नेशनल हेराल्‍ड केस मामले में आने वाले दिनों में गांधी परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. EOW ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा उनके 6 अन्‍य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें कुछ व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान (business entities) के नाम भी शामिल हैं. आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्‍स लिमिटेड (AJL) को धोखे से एक्‍वायर करने के लिए आपराधिक साजिश रची गई थी, जिनमें ये सभी शामिल थे. यह अधिग्रहण यंग इंडियन के जरिये किया गया था, जिसमें गांधी परिवार की 76 फीसद हिस्‍सेदारी (shareholding) है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से 3 अक्टूबर 2025 को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्‍य के खिलाफ नई एफआईआर की गई.’टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्‍ली पुलिस EOW की ओर से यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मुख्यालय जांच इकाई (Headquarters Investigative Unit) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. शिकायत में 2008 से 2024 तक नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच से जुड़े विस्तृत ब्‍योरे शामिल हैं. PMLA की धारा 66(2) के तहत जानकारी साझा करने का मतलब है कि ED किसी दूसरी एजेंसी से कह सकती है कि वह एक केस दर्ज करे और उसकी जांच शुरू करे. वही केस फिर ED की अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए जरूरी ‘मुख्य अपराध’ (predicate offence) बन जाता है. मतलब कि इस आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी अपने स्‍तर पर छानबीन शुरू कर सकती है.

नेशनल हेराल्‍ड मामले में ED की चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच पूर्व BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत और 2014 में पटियाला हाउस कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा उसकी स्वीकार्यता पर आधारित है. इस मामले में ED ने 9 अप्रैल को गांधी परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत एक अभियोजन शिकायत मतलब चार्जशीट दायर की थी, जिसे राउज एवेन्यू स्थित विशेष MP/MLA अदालत में पेश किया गया है. अदालत ने अभी इस पर संज्ञान नहीं लिया है.

सैम पित्रोदा का भी नाम, कांग्रेस बेखबर

चौंकाने वाली बात यह है कि नेशनल हेराल्‍ड मामले में सोनिया और राहुल के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस की ओर से दर्ज नई एफआईआर के बारे में कांग्रेस पार्टी को पता ही नहीं है. कांग्रेस लगातार इन आरोपों को गलत बताती रही है और कहती है कि ईडी सरकार के इशारे पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई कर रही है. पार्टी ने कहा कि उसे नई एफआईआर के बारे में कोई सूचना नहीं है. दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा तीन अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा का नाम भी है. FIR में तीन कंपनियों एजेएल, यंग इंडियन और डॉटेक्स मर्चेंडाइज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम भी शामिल हैं. आरोप है कि कोलकाता स्थित यह शेल कंपनी यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपये देती है, जिसके जरिए गांधी परिवार ने कांग्रेस को 50 लाख रुपये देकर AJL को हासिल किया.

दिल्‍ली पुलिस EOW का अगला कदम क्‍या होगा?

सूत्रों ने बताया कि पुलिस जल्द ही एजेएल (AJL) के शेयरधारकों को पूछताछ के लिए बुला सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कांग्रेस ने कंपनी को ‘यंग इंडियन’ को सौंपने से पहले उनसे सलाह ली थी या उनकी मंजूरी ली थी या नहीं. यंग इंडियन कंपनी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के स्‍वामित्‍व वाली है. सूत्रों के मुताबिक, यंग इंडियन (जिसकी कोई ज्ञात कारोबारी गतिविधि नहीं है) को साल 2017-18 में 18 करोड़ रुपये डोनेशन के रूप में मिले थे, जो 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले का समय था. इसी दौरान, एजेएल (जो उस समय तक गांधी परिवार के नियंत्रण में आ चुकी थी) को 38 करोड़ रुपये अग्रिम किराए के रूप में मिले और 2017-18 से 2020-21 के बीच उसके अख़बारों में प्रकाशित विज्ञापनों से 29.5 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. ईडी की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि ये सभी लेन-देन फर्जी थे और दोनों संस्थाओं द्वारा अन्य जगहों पर दिए गए बयानों से मेल नहीं खाते. एफआईआर में शिकायत के हवाले से कहा गया है कि कथित ‘अपराध से हुई कमाई’ (proceeds of crime) कुल 988 करोड़ रुपये है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 30, 2025, 06:18 IST

homenation

नेशनल हेराल्‍ड केस: सोनिया और राहुल पर 58 दिन पहले नई FIR, कांग्रेस बेखबर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपिता धर्मेंद्र की मौत के 5 दिन अचानक सौतेली मां हेमा के घर पहुंचे बड़े बेटे सनी, आखिर दोनों के बीच हुआ क्या? | Sunny suddenly visit his stepmother Hema’s house Five days after death of his father Dharmendra
Next Article National Herald Case:सोनिया-राहुल पर नई FIR दर्ज, कौन हैं आरोपी, क्या है पूरा खेल? अब तक की पूरी टाइमलाइन | National Herald Case New FIR Sonia Gandhi Rahul Gandhi ed investigation Full timeline in Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘अल्पसंख्यकों की कोई इज्जत नहीं…’ सोनिया गांधी के दूत के सामने उठ खड़े हुए मुस्लिम नेता, खोल दी गोवा कांग्रेस की पोल

July 5, 2026

60 घरों में अखबार बांटकर पढ़ाई कर रही है ये बेटी | Aaswathy’s Inspiring Story | Kerala

July 5, 2026

US 250th Independence Day: ‘ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप | us 250th independence day donald trump speech iran venezuela us military strength

July 5, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,063)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘अल्पसंख्यकों की कोई इज्जत नहीं…’ सोनिया गांधी के दूत के सामने उठ खड़े हुए मुस्लिम नेता, खोल दी गोवा कांग्रेस की पोल

July 5, 2026

60 घरों में अखबार बांटकर पढ़ाई कर रही है ये बेटी | Aaswathy’s Inspiring Story | Kerala

July 5, 2026

US 250th Independence Day: ‘ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप | us 250th independence day donald trump speech iran venezuela us military strength

July 5, 2026

आजमगढ़ में 100 ग्राम पंचायतों में बनेंगे प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब, जल संरक्षण और हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

July 5, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘अल्पसंख्यकों की कोई इज्जत नहीं…’ सोनिया गांधी के दूत के सामने उठ खड़े हुए मुस्लिम नेता, खोल दी गोवा कांग्रेस की पोल

July 5, 2026

60 घरों में अखबार बांटकर पढ़ाई कर रही है ये बेटी | Aaswathy’s Inspiring Story | Kerala

July 5, 2026

US 250th Independence Day: ‘ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप | us 250th independence day donald trump speech iran venezuela us military strength

July 5, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.