India
oi-Pallavi Kumari
Sonia
Gandhi
Rahul
Gandhi
National
Herald
Case:नेशनल
हेराल्ड
केस
में
एक
बार
फिर
हलचल
तेज
हो
गई
है।
दिल्ली
पुलिस
की
आर्थिक
अपराध
शाखा
(EOW)
ने
कांग्रेस
की
पूर्व
अध्यक्ष
सोनिया
गांधी,
सांसद
राहुल
गांधी
और
कई
अन्य
लोगों
के
खिलाफ
नई
FIR
दर्ज
की
है।
यह
FIR
ईडी
की
शिकायत
के
आधार
पर
3
अक्टूबर
को
दर्ज
हुई,
जिसमें
गंभीर
वित्तीय
अनियमितताओं
और
आपराधिक
साजिश
के
आरोप
लगाए
गए
हैं।
यह
मामला
फिर
सुर्खियों
में
है
क्योंकि
इसमें
राजनीतिक
गलियारों
से
लेकर
कोर्ट
तक
हर
जगह
हलचल
मची
हुई
है।

नई
FIR
में
क्या
है?
कौन-कौन
आरोपी
हैं?
FIR
के
अनुसार
कांग्रेस
से
जुड़ी
कंपनी
AJL
(एसोसिएटेड
जर्नल्स
लिमिटेड)
को
कथित
रूप
से
धोखाधड़ी
से
Young
Indian
कंपनी
के
हाथों
में
देने
की
आपराधिक
साजिश
रची
गई।
FIR
में
सोनिया
गांधी,
राहुल
गांधी,
सैम
पित्रोदा
समेत
कुल
छह
लोगों
और
तीन
कंपनियों
को
आरोपी
बनाया
गया
है।
इन
कंपनियों
में
AJL,
Young
Indian
और
कोलकाता
की
Dotex
Merchandise
Pvt
Ltd
शामिल
है।
आरोप
है
कि
Dotex
ने
Young
Indian
को
1
करोड़
रुपये
दिए,
जिसकी
मदद
से
Young
Indian
ने
कांग्रेस
को
50
लाख
रुपये
देकर
AJL
पर
अप्रत्यक्ष
रूप
से
नियंत्रण
पा
लिया।
जबकि
AJL
की
संपत्तियों
की
अनुमानित
कीमत
करीब
2,000
करोड़
रुपये
बताई
जाती
है।
नेशनल
हेराल्ड
केस
अपडेट:
कोर्ट
में
फैसला
तीसरी
बार
टला
नेशनल
हेराल्ड
से
जुड़े
मनी
लॉन्ड्रिंग
केस
में
राउज
एवेन्यू
कोर्ट
यह
तय
कर
रहा
है
कि
ईडी
की
चार्जशीट
पर
संज्ञान
लिया
जाए
या
नहीं।
सुनवाई
पूरी
हो
चुकी
है
लेकिन
फैसला
14
जुलाई,
29
जुलाई,
8
अगस्त
और
29
नवंबर
को
टल
चुका
है।
अब
यह
फैसला
16
दिसंबर
को
आने
वाला
है।
चार्जशीट
में
PMLA
कानून
के
तहत
सोनिया
गांधी,
राहुल
गांधी,
सैम
पित्रोदा,
सुमन
दुबे
सहित
कई
बड़े
नेताओं
के
नाम
शामिल
हैं।
ईडी
की
कार्रवाई:
661
करोड़
की
संपत्तियों
पर
कब्जे
की
प्रक्रिया
अप्रैल
2025
में
ईडी
ने
बताया
कि
उसने
AJL
की
661
करोड़
रुपये
की
अचल
संपत्तियों
को
कब्जे
में
लेने
का
नोटिस
जारी
किया
है।
इन
संपत्तियों
को
खाली
कराने
की
मांग
भी
की
गई
थी।
इसके
अलावा
नवंबर
2023
में
AJL
के
90.2
करोड़
रुपये
के
शेयर
भी
कुर्क
किए
गए
थे
ताकि
आरोपी
इस
संपत्ति
को
न
बेच
सकें।
मुंबई
के
बांद्रा
स्थित
हेराल्ड
हाउस
की
7वीं,
8वीं
और
9वीं
मंजिल
से
मिलने
वाले
किराये
को
भी
ईडी
ने
अपने
पक्ष
में
जमा
करने
का
आदेश
दिया
है।
सोनिया-राहुल
से
लंबी
पूछताछ
जून
2022
में
इस
केस
में
राहुल
गांधी
से
50
घंटे
तक
पूछताछ
हुई
थी।
वहीं
जुलाई
2022
में
सोनिया
गांधी
से
3
दिनों
में
कुल
12
घंटे
सवाल
पूछे
गए।
ईडी
के
अनुसार
इस
दौरान
उनसे
100
से
ज्यादा
सवाल
पूछे
गए
थे।
What
is
National
Herald
Case:
नेशनल
हेराल्ड
केस
क्या
है?
जानिए
पूरा
आरोप
यह
पूरा
मामला
2012
में
शुरू
हुआ,
जब
बीजेपी
नेता
सुब्रमण्यम
स्वामी
ने
पटियाला
हाउस
कोर्ट
में
याचिका
दाखिल
की।
उनका
आरोप
था
कि
कांग्रेस
नेताओं
ने
घाटे
में
चल
रहे
नेशनल
हेराल्ड
अखबार
को
अवैध
तरीके
से
Young
Indian
कंपनी
के
जरिए
हड़प
लिया।
उनका
दावा
था
कि
AJL
पर
90
करोड़
का
कर्ज
कांग्रेस
पार्टी
का
था।
Young
Indian
ने
इसी
कर्ज
को
अपने
नाम
लेकर
सिर्फ
50
लाख
रुपये
में
AJL
का
पूरा
मालिकाना
हक
हासिल
कर
लिया।
इसका
मकसद
AJL
की
2000
करोड़
रुपये
की
संपत्ति
पर
कब्जा
करना
था।
सबसे
अहम
संपत्ति
दिल्ली
के
बहादुर
शाह
जफर
मार्ग
स्थित
‘हेराल्ड
हाउस’
बताई
जाती
है।
स्वामी
ने
सोनिया
गांधी,
राहुल
गांधी,
मोतीलाल
वोरा,
ऑस्कर
फर्नांडीज,
सैम
पित्रोदा
और
सुमन
दुबे
पर
क्रिमिनल
कॉन्सपिरेसी
और
धोखाधड़ी
का
आरोप
लगाया
था।
National
Herald
Case
Timeline
:
नेशनल
हेराल्ड
केस
टाइमलाइन
-
1938:
पंडित
जवाहरलाल
नेहरू
द्वारा
नेशनल
हेराल्ड
की
शुरुआत -
2008-2010:
AJL
आर्थिक
संकट
में,
अखबार
बंद
हुआ।
कांग्रेस
ने
आर्थिक
मदद
दी। -
2010:
Young
Indian
कंपनी
बनाई
गई।
AJL
का
कर्ज
लेकर
मालिकाना
हक
हासिल
किया
गया। -
2012:
स्वामी
ने
कोर्ट
में
शिकायत
दर्ज
की। -
2014:
कोर्ट
ने
सोनिया-राहुल
समेत
6
लोगों
को
समन
भेजा। -
2015-2020:
केस
हाईकोर्ट
और
सुप्रीम
कोर्ट
में
चलता
रहा। -
2022:
ईडी
की
पूछताछ
शुरू
हुई। -
2023-2024:
ईडी
ने
संपत्तियां
जब्त
करना
शुरू
किया। -
अप्रैल
2025:
ईडी
ने
661
करोड़
रुपये
की
संपत्तियों
को
अपने
कब्जे
में
लेने
की
प्रक्रिया
शुरू
की।
अब
आगे
क्या?
नई
FIR
दर्ज
होने
और
कोर्ट
के
फैसले
के
टलने
के
बाद
यह
मामला
फिर
राजनीतिक
और
कानूनी
दोनों
ही
मोर्चों
पर
चर्चा
में
आ
गया
है।
कांग्रेस
इसे
राजनीतिक
बदले
की
कार्रवाई
बता
रही
है
जबकि
एजेंसियां
कह
रही
हैं
कि
यह
वित्तीय
अनियमितताओं
का
गंभीर
मामला
है।
अब
सबकी
निगाहें
16
दिसंबर
को
आने
वाले
कोर्ट
के
फैसले
पर
टिकी
हैं,
जो
इस
केस
की
दिशा
तय
कर
सकता
है।
-

क्या सनी देओल ने सौतेली मां हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं आने दिया? प्रकाश कौर भी शामिल?
-

धर्मेंद्र की मौत के 4 दिन बाद क्या हो गई हेमा मालिनी की हालत? सरेआम बताई ऐसी बात, मिनटों में वायरल हुई फोटो
-

BJP अध्यक्ष की रेस में आया अब इस चौंकाने वाले नेता का नाम, अमित शाह के हैं करीबी, जाति की वजह से टॉप कंटेंडर!
-

Dharmendra Prayer Meet: देओल परिवार और हेमा मालिनी ने क्या अलग-अलग शोक-सभा आयोजित की? क्या है सच्चाई
-

धर्मेंद्र के मरने से पहले इस शख्स से हुई थी उनकी आखिरी मुलाकात, एक्टर की हालत को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
-

Tere Ishk Mein Review: और..2 घंटे 47 मिनट की कहानी देख अंत में मर जाता है दर्शक, रिव्यू
-

Shreyasi Singh Marriage: बिहार की नई मंत्री 34 साल की श्रेयसी सिंह कब करेंगी शादी? इंटरव्यू में खुद खोला राज
-

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में क्यों शामिल नहीं हुए आमिर खान? बताया ऐसा सच, सामने आई ऐसी बात
-

Shani Margi 2025: साल खत्म होने से पहले शनि देव की बदली चाल, इन 5 राशियों की खुली किस्मत, अब जमकर बरसेगा पैसा
-

Delhi NCR Weather: क्या आज बारिश दिलाएगी दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से राहत? चेक करें IMD का ताजा अपडेट
-

Imran Khan: जब रेखा के प्यार में पागल हो गए थे कप्तान! शादी तक पहुंची थी बात फिर क्यों अचानक टूटा रिश्ता?
-

Cough Syrup Case: UP STF की कार्रवाई, कफ सिरप के मास्टरमाइंड का करीबी गिरफ्तार, 30 जिलों में फैला सिंडिकेट
-

Airbus Alert: एयरबस ने A320 विमानों के लिए जारी किया अलर्ट, कई फ्लाइट्स रद्द होने के आसार
-

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी कभी नहीं होगी! क्या दोनों ने लिया फाइनल फैसला?
-

Kiara Sidharth ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, रखा बेहद यूनिक नाम, क्या है मतलब? पढ़ें Love Story

