Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 30
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » न राफेल न तेजस, न ब्रह्मोस न ही अग्नि मिसाइल फिर भी ₹9978 करोड़ की डील, फाइटर जेट की आसमान में ही बुझेगी प्‍यास – six multirole tanker transport MRTT aircraft india approved rupees 9978 crore Acquisition Rafale Su30MKI tejas air support
Hindi News

न राफेल न तेजस, न ब्रह्मोस न ही अग्नि मिसाइल फिर भी ₹9978 करोड़ की डील, फाइटर जेट की आसमान में ही बुझेगी प्‍यास – six multirole tanker transport MRTT aircraft india approved rupees 9978 crore Acquisition Rafale Su30MKI tejas air support

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 19, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Multirole Tanker Transport Aircraft: भारत डिफेंस सिस्‍टम को अपग्रेड करने में हजारों-लाखों करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है. तकरीबन 3.25 लाख करोड़ की लागत से 114 राफेल जेट खरीद की योजना इसका ताजा उदाहरण है. एयर डिफेंस सिस्‍टम पर भी भारी-भरकम राशि खर्च की जा रही है. मिशन सुदर्शन चक्र के तहत नेशनल लेवल पर वायु सुरक्षा प्रणाली विकसित करने का काम जारी है. इस मिशन को 2035 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है, ताकि भारत के कोने-कोने को एरियल थ्रेट यानी हवाई हमले से सुरक्षित रखा जा सके. इसी क्रम में भारत सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग सिस्‍टम को और मजबूत करने के लिए 6 नए मल्‍टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की खरीद को मंजूरी दे दी गई है. इस डील की कुल कीमत 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (₹9978 करोड़) बताई जा रही है. टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से लंबी दूरी के मिशन पर निकले फाइटर जेट को बिना लैंड किए आसमान में ही रिफ्यूल किया जा सकेगा, ताकि लड़ाकू विमान को एक्‍सटेंडेड मिशन में ईंधन की कमी की दिक्‍कतों का सामना न करना पड़े. अमेरिका, रूस जैसे देशों को इसमें महाराथ हासिल है. अब भारत भी इंडियन एयरफोर्स की ताकत को बढ़ाने के लिए रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट के बेड़े को बढ़ाने की कोशिश में जुट गया है.
भारत ने अपनी वायु शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए छह मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिसकी अनुमानित लागत 1.1 अरब डॉलर (करीब 9978 करोड़ रुपये) है. यह सौदा न केवल देश की हवाई संचालन क्षमता को मजबूत करेगा, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पहुंच और प्रभाव को भी व्यापक बनाएगा. इस कार्यक्रम का नेतृत्व इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) कर रही है, जबकि इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की अहम भागीदारी होगी. वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास मुख्य रूप से रूसी मूल के Il-78MKI एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग टैंकर विमान हैं, जिन्हें वर्ष 2003 में शामिल किया गया था. ये विमान अब औसतन 22 वर्षों से अधिक समय से सेवा में हैं और अपनी प्रभावी परिचालन आयु (Effective Operational Period) के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, रखरखाव की बढ़ती लागत, सीमित उपलब्धता और आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ टेक्‍नोलॉजिकल इंटीग्रेशन की कमी के चलते इन विमानों से मिशन तैयारियों पर असर पड़ रहा है. ग्लोबलडाटा के फ्लीट विश्लेषण के मुताबिक, Il-78 विमानों की विश्वसनीयता में लगातार गिरावट आई है, जिससे राफेल, Su-30MKI और तेजस जैसे अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के लंबे अभियानों को समर्थन देना कठिन होता जा रहा है. ऐसे में नए MRTT विमानों की खरीद को भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल आवश्यकताओं के अनुरूप एक आवश्यक सुधार माना जा रहा है.

तकनीकी विशेषताएं

  1. प्रत्येक MRTT विमान में दो जनरल इलेक्ट्रिक CF6-80C2 या समकक्ष टर्बोफैन इंजन लगे होंगे, जो लगभग 60,200 पाउंड (करीब 268 किलो न्यूटन) का थ्रस्ट प्रदान करते हैं.
  2. इसका अधिकतम टेक-ऑफ वजन लगभग 1,86,000 किलोग्राम होगा और यह 72,500 से 90,700 किलोग्राम तक ईंधन हस्तांतरित करने में सक्षम होगा.
  3. ये विमान मैक 0.80 (करीब 851 किमी/घंटा) की गति से उड़ान भर सकते हैं और इनकी फेरी रेंज 11,000 किलोमीटर से अधिक होगी. यह क्षमता मौजूदा Il-78 विमानों की तुलना में कहीं अधिक है.
  4. अंडरविंग पॉड्स के जरिए ये प्रोब-एंड-ड्रोग और बूम दोनों प्रकार की रिफ्यूलिंग सपोर्ट कर सकते हैं.

बोइंग 767 बेस्‍ड प्लेटफॉर्म

सेलेक्‍टेड MRTT प्लेटफॉर्म बोइंग 767 यात्री विमान के परिवर्तित संस्करण (Transformed Version) पर आधारित है, जिसे आधुनिक सैन्य आवश्यकताओं के अनुसार बदला गया है. ‘इंडियन डिफेंस न्‍यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान अधिक ईंधन वहन क्षमता, बेहतर उड़ान सहनशीलता और आधुनिक प्रोब-एंड-ड्रोग रिफ्यूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, जो भारतीय वायुसेना के अधिकांश लड़ाकू विमानों के अनुकूल है. इस सौदे में HAL की भागीदारी इसे रणनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बनाती है. HAL न केवल विमानों में भारतीय प्रणालियों के एकीकरण में सहयोग करेगा, बल्कि देश के भीतर मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) ढांचे के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा. इससे आयातित स्पेयर पार्ट्स पर निर्भरता घटेगी और विमान उपलब्धता में सुधार होगा. यह पहल सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अनुरूप है, जिसके तहत रक्षा उत्पादन और रखरखाव में स्वदेशी क्षमता को बढ़ावा दिया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि HAL और IAI की साझेदारी से टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर और भविष्य में निर्यात की संभावनाएं भी खुल सकती हैं.

लंबी दूरी के अभियानों में नई ताकत

एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान किसी भी आधुनिक वायु सेना के लिए फोर्स मल्टीप्लायर माने जाते हैं. ये विमानों को बिना फॉरवर्ड बेस पर उतरे लंबी दूरी तक मिशन पूरा करने में सक्षम बनाते हैं. भारत जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्र और विविध समुद्री सीमाओं वाले देश के लिए यह क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण है. हाल के वर्षों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. चीन की बढ़ती समुद्री और हवाई गतिविधियों तथा पाकिस्तान के साथ संभावित तनावों के बीच इंडियन एयरफोर्स को अपनी ऑपरेशनल पहुंच को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस हो रही थी. MRTT विमानों की तैनाती से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में सतत निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और दूरस्थ अभियानों में बढ़त मिलेगी.

Multirole Tanker Transport Aircraft: एक्‍सटेंडेड मिशन पर निकले राफेल, Su-30MKI और तेजस जैसे फाइटर जेट को फ्लाइट के दौरान ही सपोर्ट मिल सकेगा. (फाइल फोटो/Reuters)

ऑपरेशन सिंदूर से मिली सीख

पिछले वर्ष हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान एयरफोर्स को सीमा पार अभियानों में ईंधन आपूर्ति से जुड़ी सीमाओं का सामना करना पड़ा था. रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस अनुभव ने नीति-निर्माताओं को अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया और एयर रिफ्यूलिंग क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया गया. MRTT विमानों के शामिल होने से राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान लंबी दूरी की सटीक हथियार प्रणालियों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे. वहीं, Su-30MKI फाइटर जेट को अधिक समय तक हवा में बने रहने और गश्त करने की क्षमता मिलेगी, जबकि तेजस जैसे हल्के लड़ाकू विमानों की सामरिक लचीलापन भी बढ़ेगा. भूराजनीतिक दृष्टि से यह सौदा भारत की स्थिति को और सुदृढ़ करता है. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ जारी तनाव और पाकिस्तान के साथ संभावित संघर्ष परिदृश्यों में विस्तारित हवाई पहुंच भारत की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगी. हिंद महासागर क्षेत्र में यह कदम भारत को समुद्री शक्ति संतुलन में अग्रणी भूमिका निभाने में मदद करेगा.

चीन से सीधा मुकाबला

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सौदा क्वाड जैसे बहुपक्षीय मंचों के माध्यम से क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने की भारत की नीति के अनुरूप भी है. चीन की बढ़ती टैंकर क्षमता, विशेषकर उसके H-6U बेड़े के विस्तार के बीच भारतीय MRTT विमानों की तैनाती एक प्रभावी संतुलन स्थापित करेगी. नए विमानों की तैनाती के साथ भारतीय वायु सेना के पायलटों और ग्राउंड स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी बदलाव किया जाएगा. IAI के साथ सिम्युलेटर अनुबंधों के माध्यम से क्रू को बूम ऑपरेशन, मल्टी-पॉइंट रिफ्यूलिंग और नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर में दक्ष बनाया जाएगा. लागत के लिहाज से भी यह सौदा अपेक्षाकृत किफायती माना जा रहा है. छह विमानों के लिए 1.1 अरब डॉलर की कीमत प्रति विमान लागत को यूरोपीय A330 MRTT जैसे नए प्लेटफॉर्म की तुलना में कम रखती है. गवन्रमेंट-टू-गवर्नमेंट रूट से किए गए इस समझौते से लंबी निविदा प्रक्रिया से बचते हुए त्वरित मंजूरी सुनिश्चित की गई है.

स्क्वाड्रन कमी में राहत

भारतीय वायु सेना वर्तमान में स्क्वाड्रन की कमी से जूझ रही है, जहां स्वीकृत 30 स्क्वाड्रनों के मुकाबले केवल 18 सक्रिय स्क्वाड्रन हैं. MRTT विमानों के आने से मौजूदा लड़ाकू विमानों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, जिससे कम संसाधनों के बावजूद अधिक मिशन आउटपुट हासिल किया जा सकेगा. इससे स्वदेशी उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) जैसे भविष्य के प्लेटफॉर्म के विकास और तैनाती तक समय भी मिलेगा. छह MRTT विमानों की यह खरीद भारतीय वायु सेना के लिए केवल पुराने प्लेटफॉर्म का प्रतिस्थापन नहीं, बल्कि एक रणनीतिक छलांग है. यह सौदा न केवल परिचालन क्षमता, उड़ान सहनशीलता और मिशन लचीलापन बढ़ाएगा, बल्कि आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन, क्षेत्रीय संतुलन और दीर्घकालिक राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को भी मजबूती प्रदान करेगा. बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य में यह कदम भारत की वायु शक्ति को नई परिभाषा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBihar News: अब आंगनवाड़ी केंद्रों की तर्ज पर स्कूली बच्चों को भी जीविका दीदी की पोशाक देने की पहल : मंत्री | बिहार में आंगनवाड़ी और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए सिलाई कार्यक्रम का विस्तार
Next Article तलाक, एक्ट्रा मैरिटल अफेयर और रिश्तों पर आखिरकार गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी को लेकर कह दी ऐसी बात | Govinda finally breaks his silence on divorce, extramarital affairs and relationships
HawkNews
  • Website

Related Posts

नॉर्वे ने विश्व कप के पहले नॉकआउट मैच में आइवरी कोस्ट के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। | नॉर्वे ने विश्व कप के पहले नॉकआउट मुकाबले में आइवरी कोस्ट पर जीत हासिल की।

June 30, 2026

PM Modi Iran President Masoud Pezeshkian Phone Call : ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लगाया फोन, होर्मुज की आजादी पर हुई बात

June 30, 2026

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दान विवाद के बीच राम मंदिर का दौरा किया और जांच की मांग की। | दान विवाद के बीच यूपी कांग्रेस प्रमुख ने राम मंदिर का दौरा किया

June 30, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,960)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

नॉर्वे ने विश्व कप के पहले नॉकआउट मैच में आइवरी कोस्ट के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। | नॉर्वे ने विश्व कप के पहले नॉकआउट मुकाबले में आइवरी कोस्ट पर जीत हासिल की।

June 30, 2026

PM Modi Iran President Masoud Pezeshkian Phone Call : ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लगाया फोन, होर्मुज की आजादी पर हुई बात

June 30, 2026

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दान विवाद के बीच राम मंदिर का दौरा किया और जांच की मांग की। | दान विवाद के बीच यूपी कांग्रेस प्रमुख ने राम मंदिर का दौरा किया

June 30, 2026

देश की पाठशाला: सिया की साजिश और फरीदाबाद के राहुल का सुसाइड, आखिर रिश्तों में क्यों बढ़ रहा है इतना खौफ?

June 30, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

नॉर्वे ने विश्व कप के पहले नॉकआउट मैच में आइवरी कोस्ट के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। | नॉर्वे ने विश्व कप के पहले नॉकआउट मुकाबले में आइवरी कोस्ट पर जीत हासिल की।

June 30, 2026

PM Modi Iran President Masoud Pezeshkian Phone Call : ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लगाया फोन, होर्मुज की आजादी पर हुई बात

June 30, 2026

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दान विवाद के बीच राम मंदिर का दौरा किया और जांच की मांग की। | दान विवाद के बीच यूपी कांग्रेस प्रमुख ने राम मंदिर का दौरा किया

June 30, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.