India
oi-Love Gaur
Rahul Gandhi Congress Session: गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में राहुल गांधी ने जातिय जनगणना की मांग एक बार फिर दोहराई। इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूएस के लगाए टैरिफ पर भी पीएम मोदी को घेरा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “तेलंगाना में जाति जनगणना का क्रांतिकारी कदम हमने उठाया। उससे कुछ महीने पहले मैंने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि हमें देश में जाति जनगणना करवानी चाहिए, मैं जानना चाहता था कि इस देश में किसकी कितनी हिस्सेदारी है और क्या यह देश सही मायने में आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदायों का सम्मान करता है।”

‘देश में कितने अल्पसंख्यक, गरीब हैं पता होना चाहिए..’
राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा,” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने जाति जनगणना से साफ इनकार कर दिया क्योंकि वे नहीं चाहते कि इस देश में अल्पसंख्यकों को कितनी हिस्सेदारी मिलती है। मैंने उनसे कहा कि हम संसद में आपके सामने ही जाति जनगणना कानून पारित करेंगे।”
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “We took a revolutionary step of caste census in Telangana. A few months before that, I had asked PM Narendra Modi in the Parliament that we should get a caste census done in the country… I wanted to… pic.twitter.com/4hQ0L2IAAA
— ANI (@ANI) April 9, 2025 “>
ट्रंप और टैरिफ पर राहुल गांधी का हमला
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्रंप और टैरिफ पर भी पीएम मोदी को घेरा। कांग्रेस सांसद ने कहा, “क्या आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप की गले मिलते हुए तस्वीर देखी है? राष्ट्रपति ट्रंप, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी अपना दोस्त कहते हैं, ने आदेश दिया कि इस बार गले नहीं मिलेंगे, इस बार मैं नए टैरिफ लगाऊंगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। जनता का ध्यान भटकाने के लिए संसद में दो दिन तक ड्रामा किया गया। हकीकत यह है कि भारत में वित्तीय तूफान आने वाला है।”
राहुल गांधी ने वक्फ बिल पर आरएसएस को घेरा
वहीं वक्फ बिल पर राहुल गांधी ने कहा कि उनकी (आरएसएस) विचारधारा संविधान के खिलाफ है। वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। वे भारत की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहते हैं और देश का पैसा अंबानी अडानी को सौंपना चाहते हैं। वक्फ (संशोधन) विधेयक धर्म की स्वतंत्रता और संविधान पर हमला है। हमारे दलित नेता टीका राम जूली के मंदिर जाने के बाद भाजपा नेताओं ने मंदिर की गंगाजल से धोया, यह हमारा धर्म नहीं है।”
-

Congress National Convention: 64 साल बाद गुजरात की याद, इस अधिवेशन से कांग्रेस को कितना फायदा? क्या है रणनीति?
-

‘हकीकत सामने आ गई’, शेयर बाजार में भारी गिरावट, राहुल गांधी ने कसा पीएम मोदी पर तंज
-

Rahul Gandhi Bihar: 24 मिनट में राहुल की पदयात्रा खत्म, 1KM चले, सभा को संबोधित किए बिना ही पटना क्यों लौट गए?
-

‘गुजरात मॉडल, आजादी का इतिहास’, 10 प्वाइंट में समझिए अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने गुजरात को ही क्यों चुना?
-

Gujrat News:”खड़गे की कुर्सी किनारे पर लगाने का क्या मतलब था” बीजेपी ने किया हमला कांग्रेस दलित विरोधी
-

AICC अधिवेशन में शशि थरूर ने BJP पर साधा निशाना कहा- “उत्तर को दक्षिण से अलग करने की कोशिश”
-

बिहार मिशन पर राहुल गांधी, कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको,नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में जोश
-

Breaking News: गुजरात के अहमदाबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म
-

Gujrat: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अस्पताल में भर्ती करवाया गया
-

कांग्रेस के MLA ने CM धामी के जिंदाबाद के लगाए नारे, वीडियो वायरल होते ही मचा घमासान, जमकर हो रही सियासत
-

Gujrat News: CWC की मीटिंग में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा- “पटेल की विचारधारा RSS के विचारों के विपरीत थी”
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी
-

KKR vs LSG Dream11: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
-

‘मैं सनोज मिश्रा के साथ होटल में 2 दिन थी’, मोनालिसा ने बताया डायरेक्टर का सच, क्या तबाह हुआ करियर?
-

रिटायर्ड कर्नल कैब में वक्फ कानून पर कर रहे थे चर्चा, ड्राइवर था मुस्लिम, उसने जो किया वो हैरान कर देगा
