Last Updated:
Delhi London Flight: वर्जिन अटलांटिक की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट VS301 को तकनीकी खराबी के कारण अचानक इस्तांबुल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एयरलाइन ने पुष्टि की कि यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हु…और पढ़ें
एयरलाइंस ने खेद प्रकट किया. (File Photo)
हाइलाइट्स
- वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट VS301 इस्तांबुल में लैंड कराई गई.
- तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
- यात्रियों को 12 घंटे बाद दूसरे विमान से लंदन भेजा गया.
एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया क्योंकि फ्लाइट में ‘माइनर टेक्निकल इशू’ आ गया था. वहीं यात्रियों ने शिकायत की कि घटना के बाद इस्तांबुल एयरपोर्ट पर उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा.
12 घंटे बाद मिला विमान
इस दौरान एयरलाइन ने यात्रियों को जरूरी सहायता और जानकारी देने का दावा किया. एयरलाइन ने कहा, ‘हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को इस्तांबुल डायवर्ट किया गया.’
वर्जिन अटलांटिक ने क्या कहा?
एयरलाइन ने कहा कि अगर किसी यात्री को इस दौरान कोई खर्च आया है, तो वे उसकी रसीदें संभालकर वेबसाइट के माध्यम से रिफंड क्लेम कर सकते हैं. वहीं, जिन यात्रियों की इस फ्लाइट से कोई कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्हें भी रीबुकिंग की सुविधा दी गई है.
घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने पूरे घटनाक्रम के लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस तरह की असुविधा को टालने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

