Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 15
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Mumbai News,1993 मुंबई बम धमाकों का आरोपी आरिफ अली था फरार, 32 साल बाद उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया – mumbai bomb blasts 1993 maharashtra police arrest arif ali from uttar pradesh
Hindi News

Mumbai News,1993 मुंबई बम धमाकों का आरोपी आरिफ अली था फरार, 32 साल बाद उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया – mumbai bomb blasts 1993 maharashtra police arrest arif ali from uttar pradesh

HawkNewsBy HawkNewsJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

मुंबई पुलिस ने 1993 के दंगों के एक आरोपी, आरिफ अली हशमुल्ला खान को 32 साल बाद गिरफ्तार किया है। खान पर हत्या के प्रयास और सांप्रदायिक दंगे भड़काने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश में खोजा और वडाला से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

arrested
एआई तस्वीर
मुंबई : पुलिस ने 1993 के सांप्रदायिक दंगों के एक हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले 32 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने तीन दशक के बाद उसके नजर आते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

वडाला पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी की पहचान आरिफ अली हशमुल्ला खान (54) के रूप में की है। यह गिरफ्तारी मुंबई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित और फरार आरोपियों की तलाशी अभियान के तहत हुई है।

सांप्रदायिक दंगे भड़काने का आरोप

1993 में मुंबई में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान आरिफ अली हशमुल्ला खान के खिलाफ गंभीर आरोप दर्ज किए गए थे। इनमें हत्या का प्रयास, गैरकानूनी रूप से एकत्र होना और अन्य अपराधों से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दंगों के बाद खान फरार हो गया था और स्थानीय अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश में छिपा था हशमुल्ला

पुलिस ने बताया कि इस मामले में लंबे समय से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि, हाल ही में मुंबई पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत एक पुलिस टीम उत्तर प्रदेश गई, जहां आरोपी खान के छिपे होने की संभावना थी। वहां मिले सुरागों और एक विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई के वडाला इलाके में स्थित दिन बंधूनगर अन्टॉप हिल से हशमुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया।यह गिरफ्तारी सटीक खुफिया जानकारी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। हशमुल्ला खान को गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस गिरफ्तारी को मुंबई पुलिस की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस आयुक्त ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि पुराने और गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्त व्यक्तियों का भी पता लगाया जा सके।

शशि मिश्रा

लेखक के बारे मेंशशि मिश्रानिष्पक्षता, ईमानदारी, आत्मविश्वास और जिज्ञासु वृत्ति के साथ पत्रकारिता। जुनून की शुरुआत 2007 में अमर उजाला से। दैनिक जागरण कानपुर ने तराशा। सहारा में पॉलिशिंग और नवभारत टाइम्स ने दी चमक। सफर Navbharattimes.com के साथ जारी। लिखने, घूमने और नई बातों को जानने एक्सप्लोर करने में दिलचस्पी। जीवन का फंडा: हर किसी के पास दो रास्ते होते हैं, भाग लो (Run) या भाग लो (Part)। मैं भागने की जगह भाग लेना चुनती हूं।… और पढ़ें