Last Updated:
पश्चिम एशिया में तनाव और ईंधन संकट पर भारत ने अमेरिका को कसकर सुनाया है. फिनलैंड की धरती से भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को रगड़ा. जयशंकर ने कहा कि भारत सब खेल जानता है. अमेरिका यह दिखावा न करे कि रूसी तेल में कोई बहुत बड़ा सिद्धांत शामिल है. भारत समझदार है. उन्होंने अमेरिका की पोल खोलते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत से खुद कहा था कि रूस से तेल खरीदो ताकि बाजार स्थिर रहे. फिर उसने टैरिफ लगाए. फिर प्रतिबंध हटाए. उन्होंने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को साफ संदेश दिया कि भारत तेल की कीमत और उसकी उपलब्धता के आधार पर तेल खरीदता है.
रूसी तेल पर सवालों के बीच जयशंकर का यूरोप-अमेरिका को कड़ा संदेश
S Jaishankar on Russion Oil: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका और यूरोप को तेल के खेल पर अच्छे से धोया है. रूसी तेल की खरीद के मसले पर एस जयशंकर ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया. फिनलैंड की धरती से एस जयशंकर ने अमेरिका को साफ सुनाया कि दिखावा न करो, अमेरिका का तेल वाला खेल भारत अच्छे से जानता है. उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत ने हमेशा अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखा है. भारत तेल की लागत और उपलब्धता के आधार पर तेल खरीदता है. भारत किसी दबाव या नैरेटिव को नहीं मानता. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जिस रूस तेल खरीद को लेकर आज सवाल उठाए जाते हैं, उसी के लिए कभी अमेरिका ने खुद भारत से आग्रह किया था कि भाई प्लीज रूसी तेल खरीद लो, वरना मार्केट की लंका लग जाएगी. वैश्विक तेल बाज़ार को स्थिर रखने के लिए ही अमेरिका ने भारत से रूसी तेल खरीद को लेकर गुहार लगाई थी.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

