Last Updated:
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के भीतर चुनावी कैंपेन रणनीति पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? क्या तेजस्वी यादव 2020 की तरह अकेले चुनाव प्रचार करेंगे या फिर इस बार उनके साथ दिग्गज नेताओं की पूरी …और पढ़ें
क्या तेजस्वी यादव अकेले मैदान में उतरेंगे या टीम के साथ?पटना. बिहार की राजनीतिक गलियों में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हलचल तेज हो गई है. एनडीए और महागठबंधन के साथ-साथ इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी ताल ठोक रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी तेजस्वी यादव ‘सिंगल मैन आर्मी’ की भूमिका निभाएंगे या फिर ‘टीम इंडिया’ यानी महागठबंधन के सहयोगी को साथ लेकर कैंपेन करेंगे? क्या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े चेहरे चुनाव प्रचार में नजर आएंगे? क्योंकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव एक-एक दिन में 6 से 7 सभाएं हेलिकॉप्टर से किया करते थे. कमर में दर्द शुरू हो गया था. अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा था. क्या इस बार भी तेजस्वी वही करेंगे?
2025 में स्टार प्रचारकों की फौज
लेकिन इस बार राजनीतिक परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं. लालू यादव जमानत पर बाहर हैं और उनकी सक्रियता बढ़ी है. वहीं, महागठबंधन में कांग्रेस, वामपंथी दल और अन्य छोटे दल भी शामिल हैं, जो अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना चाहेंगे. ऐसे में यह संभावना है कि इस बार महागठबंधन एक संयुक्त और समन्वित प्रचार अभियान चलाएगा. तेजस्वी यादव के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, वामपंथी दलों के चेहरे और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार में उतर सकते हैं.
‘बिहारी बाबू’ भी उतरेंगे मैदान में?
लालू यादव की भूमिका
लालू यादव बेशक चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन उनकी पटना में मौजूदगी से आरजेडी को काफी फायदा पहुंच सकता है. लालू यादव की लोकप्रियता आज भी बरकरार है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां उनका ‘MY’ समीकरण (मुस्लिम-यादव) आज भी मजबूत है. उनकी रैलियां और उनका खास अंदाज मतदाताओं को आकर्षित करने में बहुत प्रभावी हैं. इस बार, लालू यादव तेजस्वी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं, जिससे महागठबंधन की स्थिति मजबूत होगी.
अगर महागठबंधन अपनी पूरी ताकत के साथ स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतारता है तो इससे विपक्षी एनडीए पर भी दबाव बढ़ेगा. बीजेपी के पास जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे बड़े चेहरे हैं. वहीं, महागठबंधन भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है. तेजस्वी के साथ-साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुकेश सहनी, दिपांकर भट्टाचार्य और भी लेफ्ट और कांग्रेस के नेता मैदान में उतर सकते हैं. ऐसे में आसनसोल के टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अगर बिहार चुनाव के रण में उतर जाएं तो हैरानी नहीं होगी.
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा… और पढ़ें

