रुबिका लियाकत के डिबेट शो में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस्लाम पर अपनी बात खुलकर रखी. इस दौरान एक वक्त ने विवादित जाकिर नायक का जिक्र करते हुए उसे ‘नालायक का छोटा रिचार्ज’ करार दिया और कहा कि ऐसे लोग भारत के लोकतंत्र और संविधान को ठुकरा कर शरिया की मांग कर रहे हैं. धर्मगुरु ने स्पष्ट किया कि इस्लाम पूरी तरह लचीला और ‘फ्लेक्सिबल’ है. उन्होंने उदाहरण दिया कि इस्लाम जान बचाने के लिए विपरीत स्थितियों में भी समाधान देता है लेकिन कट्टरपंथी मौलाना 72 हूरों का लालच देकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कट्टरपंथ के तीन मुख्य कारण बताए: पहला, नफरत भरी परवरिश; दूसरा, कट्टरपंथी मौलानाओं के गलत विचार और तीसरा, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों द्वारा की जाने वाली तुष्टिकरण की राजनीति. उन्होंने दो टूक कहा कि इस्लाम का मूल सिद्धांत यही है कि जिस देश में रहो, वहां के कानून का पालन करो. उन्होंने शरिया की रट लगाने वालों को नसीहत दी कि नफरत करने वालों के लिए ही पाकिस्तान बनाया गया था.


