पूजा पंडाल हादसा: बारिश से बचने के लिए गेट की तरफ भागी भीड़ और मच गई चीख-पुकार
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे में कम से कम 17 लोगों में मारे जाने की खबर है. घायलों की संख्या 35 बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन (DMG) टीम और मेडिकल टीम के साथ कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गईं. स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा कारणों से चोरबागान पूजा पंडाल को फिलहाल आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जाना घायलों का हाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे. उन्होंने वहां भर्ती घायलों का हाल जाना और मेडिकल टीम को उचित दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घायलों की स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे. मौके पर आपदा प्रबंधन कर्मी तैनात हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है.
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इस दर्दनाक हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया. गृह मंत्री ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से सभी घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
राज्यपाल रवि और पूर्व सीएम ममता ने जताया दुख
इस बीच टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रशासन को इस भयानक हादसे पर तुरंत सर्वोच्च प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि घटना को दबाने की कोशिश न की जाए, इससे उल्टा असर हो सकता है. घोष ने मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में तुरंत डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

