Last Updated:
Kerala Road Accident : केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर जा रही कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई. हादसे में कार सवार तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई. सभी छात्र डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे.
केरल में खड़े लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत
Kerala Road Accident : केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, छात्रों की कार हाईवे पर खड़े एक लॉरी यानी ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उसमें सवार सभी आठ इंजीनियरिंग छात्रों की जान चली गई.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर कैपमंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुआ. उस समय कार गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाईवे पर खड़ी लॉरी से कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी आठ लोग इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. ये सभी तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार तमिलनाडु में पंजीकृत थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन मदुरै का था.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. हालांकि, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी आठ छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार की लॉरी से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और क्या सड़क पर खड़ी लॉरी को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में इतना पता चला है कि छात्र गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पनम्बिकुन्नु के पास उनकी कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई. हादसे की सूचना छात्रों के परिवारों को दे दी गई है. एक साथ आठ छात्रों की मौत की खबर से तमिलनाडु में उनके परिवारों और परिचितों के बीच शोक की लहर है. हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां पुलिस की जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है. पुलिस फिलहाल दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

