केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, 7 करोड़ की फिरौती मांगी; बेटी को भी मारने की धमकी
Last Updated:
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड हुआ पूरा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ की फिरौती मांगने के लिए दिल्ली के AAP विधायक जरनैल सिंह को आया फोन और व्हाट्सएप्प मैसेज।
जरनैल सिंह की शिकायत पर मोहाली में साइबर थाने में मामला किया गया दर्ज।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
धमकी देने वाले ने केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
इस मामले में दिल्ली के तिलक नगर से MLA जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन कॉल और WhatsApp मैसेज भेजा गया।
MLA ने 6 नवंबर को मोहाली SSP को शिकायत दी और कहा कि आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताते हुए केजरीवाल को 7 करोड़ रुपये देने की धमकी दी। पैसे न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने BNS और IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
इस बीच, पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स, IP लॉग्स और लोकेशन की जांच कर रही है।
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

