Last Updated:
Kavya Maran Anirudh Ravichander Education Qualification: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को ग्रीस में शादी के बंधन में बंध गए. इस शाही शादी के बीच जानिए क्रिकेट बिजनेस की क्वीन और सुरों के जादूगर की एजुकेशन प्रोफाइल, कॉलेज और डिग्रियों से जुड़ी खास बातें.
Kavya Maran Anirudh Ravichander Education: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का एजुकेशनल बैकग्राउंड बेहद स्ट्रॉन्ग है
नई दिल्ली (Kavya Maran Education Qualification). आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन और भारतीय सिनेमा के चर्चित संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर हमसफर बन गए हैं. दोनों ने 11 नवंबर को यूरोप के बेहद खूबसूरत देश ग्रीस में शाही अंदाज में शादी रचाई. इस यादगार मौके पर दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी शामिल हुईं. हर कोई इस पावर कपल की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है.
काव्या मारन की एजुकेशन: चेन्नई से लंदन तक का सफर
Kavya Maran Anirudh Ravichander: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन के बाद लंदन का रुख किया
अनिरुद्ध रविचंदर की पढ़ाई: कॉमर्स की डिग्री और संगीत का जुनून
सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे और दिग्गज अभिनेता रवि राघवेंद्र के बेटे अनिरुद्ध रविचंदर ने चेन्नई के पद्म शेषाद्रि बाला भवन (PSBB) स्कूल से पढ़ाई की. स्कूल डेज में ही उन्होंने अपना बैंड बना लिया था. चेन्नई के लोयोला कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पियानो और संगीत की फॉर्मल एजुकेशन हासिल की. उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग का कोर्स भी किया. उनके संगीत में भारतीय धुनों के साथ-साथ मॉडर्न वेस्टर्न बीट्स का शानदार तालमेल नजर आता है.
कॉमर्स ग्रेजुएट काव्या मारन ने लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट के गुर सीखे और अनिरुद्ध ने लंदन में ही संगीत की बारीकियां तराशीं. कॉर्पोरेट और क्रिएटिव दुनिया की यह जोड़ी नई पारी शुरू कर रही है.

