Last Updated:
MEA on Indus Water Treaty: भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल समझौते और चीन-म्यांमार-बांग्लादेश कॉरिडोर पर सख्त रुख अपनाया है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सीमा पार आतंकवाद खत्म होने तक सिंधु जल समझौते पर कोई बातचीत या बहाली नहीं होगी क्योंकि आतंकवाद और चर्चा साथ नहीं चल सकते. वहीं, चीन के कॉरिडोर प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया कि वह हर रणनीतिक गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा.
भारत ने सख्त रुख अख्तियार किया. (File Photo)
सिंधु जल समझौते (IWT) को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. हाल के दिनों में पाकिस्तानी नेताओं और वहां की सेना की तरफ से इस समझौते को लेकर कई भड़काऊ बयान दिए गए थे, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि जब तक सीमा पार से जारी आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं होता तब तक सिंधु जल समझौते से जुड़ी बातचीत या इसकी सामान्य बहाली को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और चर्चा दोनों एक साथ नहीं चल सकते और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.
About the Author
डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें

