Last Updated:
अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय रेलवे के अभूतपूर्व कायाकल्प का ब्योरा देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है. शाह ने कहा है कि साल 2030 तक भारत विद्युतिकरण के मामले में स्वीडन को पछाड़ देगा. उन्होंने बताया कि रेलवे का 99.6% विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और 2030 तक डीजल की खपत शून्य हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला.
अमित शाह ने घोषणा की है कि 2030 तक भारत स्वीडन को पछाड़ देगा. फोटो- पीटीआई
अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडियन रेलवे को लेकर एक ऐसा दावा किया है, जिसको सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. गुजरात के अहमदाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में आए क्रांतिकारी बदलावों का ब्योरा सामने रखा. उन्होंने मोदी राज में भारतीय रेलव में विकास के आंकड़ों की तुलना करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. गृह मंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे का ऐसा कायाकल्प हुआ है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में दुर्लभ है. इस मौके पर अमित शाह ने रेलवे में भ्रष्टाचार, विद्युतिकरण और प्रतिदिन ट्रैक बिछाने का ऐसा रिकॉर्ड पेश किया, जो बीते 12 सालों में भारतीय रेलवे की बदलती कहानी खुद ब खुद बयां कर रही हैं.
शाह ने रेलवे में ईंधन की खपत और पर्यावरण संरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे में डीजल के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है. साल 2015-16 में भारतीय रेलवे सालाना 293 करोड़ लीटर डीजल की खपत करती थी, जो 2024-25 तक घटकर महज 108 करोड़ लीटर रह गई है. अमित शाह ने ऐलान किया कि वर्ष 2030 तक रेलवे में डीजल की खपत को पूरी तरह शून्य कर दिया जाएगा, जिससे देश की विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी.
#WATCH | Ahmedabad: Union Home Minister Amit Shah says, “In 2015-16, the railways consumed 293 crore liters of diesel. That figure has now dropped to 108 crore in 2024-25, and by 2030, we will bring it down to zero, thereby saving Indian currency. This is a massive achievement… https://t.co/Dj4PkOP8K8 pic.twitter.com/xl9dV0Zomn

