Last Updated:
Why Gen Z is Unfollowing Raghav Chadha: Gen Z के बीच ‘अनफॉलो’ अब विरोध का नया तरीका बनता जा रहा है. हाल में राघव चड्ढा को लेकर ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है. जहां जेन जी बिना शोर किए दूरी बनाते दिखे. यह बदलाव दिखाता है कि आज की पीढ़ी पारंपरिक राजनीति से अलग सोच रखती है. उनके लिए जुड़ाव स्थायी नहीं, बल्कि छवि और रिलेटेबिलिटी पर आधारित होता है. जैसे ही कनेक्शन कमजोर होता है, लोग तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं. यह ट्रेंड सिर्फ एक नेता तक सीमित नहीं बल्कि डिजिटल दौर की बदलती राजनीतिक सोच का संकेत है.

कैसे ‘अनफॉलो’ बन गया है नया डिजिटल विरोध. (फाइल फोटो)
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने जब से आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP ज्वाइन किया है सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स लगातार घटते जा रहे हैं. इस घटना के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. आखिर जेन Z उन्हें अनफॉलो क्यों कर रहे हैं. दरअसल अब विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतरना जरूरी नहीं रह गया है. नई पीढ़ी ने अपनी भाषा बदल ली है और यह भाषा बेहद शांत लेकिन असरदार है. एक क्लिक, एक टैप और ‘अनफॉलो’… यही अब असहमति का नया तरीका बनता जा रहा है. राघव चड्ढा मामले में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है. कभी युवा, साफ-सुथरी और समझदार राजनीति का चेहरा माने जाने वाले चड्ढा अब एक अलग तरह की डिजिटल प्रतिक्रिया का सामना कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यहां न तो बड़े-बड़े हैशटैग हैं और न ही शोर-शराबा बल्कि एक खामोश दूरी है. यह ट्रेंड बताता है कि Gen Z अब नाराजगी जताने के लिए बहस नहीं करती बल्कि चुपचाप खुद को अलग कर लेती है. यही बदलाव आज की राजनीति और डिजिटल दुनिया के रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

